फैन को मारा थप्पड़, मीका हुए गिरफ्तार
फैन को मारा थप्पड़, मीका हुए गिरफ्तार
Share:

लोकप्रिय पाॅप गायक मीका सिंह को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हमेशा सुर्खियों में आने वाले मीका इस बार अपने फैन से भिड़ने के आरोप में पकड़े गए। मीका को इस फैन को थप्पड़ मारने के आरोप में इंद्रपुरी थाने ले जाया गया, हालांकि इस मामले में गायक मीका को जमानत भी दे दी गई। राखी सावंत का चंबन लेने के मामले से हाईलाईट हुए गायक मीका सिंह फिर से विवादों से घिर गए हैं। मीका ने एक समारोह के दौरान अपने एक फैन को ही थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद माहौल गरमा गया। यह फैन पेशे से डाॅक्टर बताया जा रहा है और यह मीका का शो देखने यहां पहुंचा था। कुछ समय बाद मीका को जमानत पर छोड़ दिया गया।

मीका ने हिंदी फिल्मों, पाॅप एलबम्स और अपने संगीत वीडियो एलबम्स में जमकर धूम मचाई। इसके बाद वे कथिततौर पर राखी सावंत का चुंबन लेने को लेकर सुर्खियों में आए थे। हालांकि इसके बाद मीका ने विवादों से तौबा कर ली थी। मगर एक बार फिर उनके द्वारा फैन को थप्पड़ मारे जाने की बात सामने आई। मीका द्वारा थप्पड़ मारे जाने के दौरान माहौल सन्नाटे से पसर गया मगर कुछ देर बाद मीका शांत हुए, इसके साथ ही उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -