एमआईसी सदस्य ने माँ दुर्गा के साथ की भारत माँ की आरती, विभिन्न प्रस्तुतियों में दिखा देश भक्ति का रंग
एमआईसी सदस्य ने माँ दुर्गा के साथ की भारत माँ की आरती, विभिन्न प्रस्तुतियों में दिखा देश भक्ति का रंग
Share:

इंदौर/ब्यूरो। शहर भर में नवरात्रि की धूम देखी जा रही है। नवरात्रि उत्सव के चलते भक्त माँ की आरधना में लीन है। माँ की पूजा अर्चना कर देवी को प्रसन्न करने का प्रयास भक्तों द्वारा किया जा रहा है। नवरात्र उत्सव के निमित शहर के कई स्थानों पर गरबा व महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। 

 

आपको बता दे की शहर के शिव शक्ति नगर गरबा महोत्सव में माँ को प्रसन्न करने के लिए भक्त आरधना कर रहे है। शिव शक्ति नगर गरबा महोत्सव में गरबा के साथ साथ कई देश भक्ति से जुड़े नाट्य मंचन भी किये जा रहा है। जिसमे उरी फिल्म पर आधारित सर्जिकल स्ट्राइक बहुत ख़ास है।  साथ ही बीती शाम  महात्मा गाँधी की जयंती पर उनके जीवन पर आधारित नाट्य मंचन किया गया। वही नित प्रतिदिन गरबा महोत्सव में कई सांस्कृतिक आयोजन की प्रस्तुति भी बच्चो द्वारा दी जा रही है। 

शिव शक्ति नगर गरबा महोत्सव में  कल माँ की आरधना के साथ साथ भारत माँ की आरती व् शस्त्र पूजन भी किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में एमआईसी सदस्य नीति एवं लेखा विभाग प्रिया बंटी दांगी और आरएसएस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीँ स्वच्छता में इंदौर के छक्का लगाने पर एमआईसी सदस्य ने शहवासियों का आभार प्रकट किया और आगे भी इंदौर को नंबर वन बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रमुख रूप से न्यूज़ ट्रैक मिडिया संस्था का सम्मान भी किया गया। 

 

तेजी से फ़ैल रहा है हैजा, जानिए लक्षण और इससे कैसे बचे

विश्व टेटे चैम्पियनशिप में भारतीय पुरूष टीम ने दुनिया की दूसरे नंबर की जर्मनी को दी मात

'महंगाई एक राक्षस है, हमें इसे हराना होगा..', RSS ने उठाया बेरोज़गारी का मुद्दा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -