देश में है मेडिकल संस्थान खोले जाने की जरूरत
देश में है मेडिकल संस्थान खोले जाने की जरूरत
Share:

नईदिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में राजनीतिक हस्तक्षेप को नकारते हुए केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने यहां शानदार तरीके से कार्य करने को पहली जरूरत बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र में और भी मेडिकल काॅलेजों की जरूरत है। दरअसल वे यहां पर आयोजित किए गए दीक्षांत समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 552 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, एम्स के निदेशक प्रो.एमसी मिश्रा, एम्स के डीन एकेडमिक प्रोफेसर बलराम ऐरन और एम्स के रजिस्ट्रार प्रो. संजीव लालवानी आदि उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि केंद्रीय मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के कार्यकाल में ही राजनीतिक हस्तक्षेप एम्स में बंद हो गया था। उन्होंने कहा कि देश में मेडिकल काॅलेज खोलने की बड़ी आवश्यकता है। केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि एम्स में उपचार के लिए देशभर से लोग यहां पहुंचते हैं। देश में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रतिभाओं की जरूरत है।

इन प्रतिभाओं को नर्सरी स्तर से ही विकसित किया जाता है। मेडिक संस्थानों की देश में कमी है। समय के साथ ही संस्थान के लोगों का अनुभव व उनकी गुणवत्ता बढ़ती जाती है। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंी और एम्स के अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड करने की पहल की जाती है। इस अवसर पर करीब सात लोग केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली के हाथों लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित हुए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -