देशभर के मीडिया मालिकों में हड़कंप...
देशभर के मीडिया मालिकों में हड़कंप...
Share:

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े उद्योगपति रिलायंस के मुकेश अंबानी द्वारा मुंबई में हिन्दुस्तान टाईम्स के मिन्ट और फ्लैगशिप हिन्दुस्तान टाईम्स खरीदने की चर्चा के बाद  अब यह चर्चा भी  आज तेजी से  देश भर के मीडिया जगत में फैली कि मुकेश अंबानी ने दिल्ली में भी हिन्दुस्तान टाईम्स के संस्करण को खरीद लिया है।

हालांकि अभी तक इसकी पुष्टी नहीं हो पायी है। हिन्दुस्तान टाईम्स के दिल्ली संस्करण में कर्मचारियों के बीच आज इस बात की चर्चा तेजी से फैली कि रिलायंस प्रबंधन और हिन्दुस्तान टाईम्स प्रबंधन के बीच कोलकाता में इस खरीददारी को लेकर बातचीत हुयी जो लगभग सफल रही और जल्द ही हिन्दुस्तान टाईम्स पर रिलायंस का कब्जा होगा। 

रिलायंस के प्रिंट मीडिया में आने और हिन्दुस्तान टाईम्स को खरीदने की चर्चा के बाद आज देश भर के नामी गिरामी अखबार मालिकों में हड़कंप मच गया। सभी बड़े अखबार मालिको में इस बात का डर सताने लगा है कि कहीं जिस तरह रिलायंस ने जियो को लांच कर लोगो को मुफ्त में मोबाईल सेवा प्रदान कर दिया या रिलायंस के आने के बाद जिसतरह मोबाईल फोन जगत में रिलायंस का सस्ते दर का मोबाईल छा गया कहीं इसी तरह प्रिंट मीडिया में भी आने के बाद रिलायंस लोगो को मुफ्त अखबार ना बाटने लगे तो पूरा प्रिंट मीडिया का बाजार उसके कब्जे में चला जायेगा।

यही नहीं सबसे ज्यादा खौफजदा टाईम्स समूह है। उसे लग रहा है अगर रिलायंस हिन्दूस्तान टाईम्स को मुफ्त में बाटने लगेगा या कोई लुभावना स्कीम लेकर आगया तो उसके सबसे ज्यादा ग्राहक टुटेंगे। और उसके व्यापार पर जबरदस्त असर पड़ेगा। आज देश भर के मीडियाकर्मियों में रिलायंस द्वारा मुंबई में मिंट तथा फ्लैगशिप हिन्दुस्तान टाईम्स को खरीदने की खबर पर जमकर चर्चा हुयी। 

कुछ लोगो ने जहां इस फैसले को खुशी भरा बताया वहीं कुछ इस बात से भी परेशान थे कि इस खरीददारी में क्या हिन्दुस्तान समाचार पत्र के संसकरण भी खरीदे गये हैं। फिलहाल हिन्दुस्तान के किसी भी संस्करण के रिलायंस द्वारा खरीदे जाने की कोई जानकारी नहीं मिली है। 

रिलायंस के प्रिंट मीडिया जगत में आने से छोटे और मझौले अखबार मालिको में भी भय का माहौल है। उनको लग रहा है कि रिलायंस उनके बाजार को भी नुकसान पहुंचायेगा। फिलहाल माना जारहा है कि रिलायंस जल्द ही अपना पूरा पत्ता हिन्दुस्तान टाईम्स को लेकर खोलेगा। 

और पढ़े-

JIO के सस्ते 4G स्मार्टफोन के आने से बाजार पर होगा व्यापक असर

देखिए मुकेश अंबानी की बेटी का HOT विडियो, जिसपर पागल हो गया सोशल मीडिया

भारत में सिर्फ एक फीसदी लोगों के पास है देश की 58 फीसदी संपत्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -