शरीर के इस अंग पर गिरे छिपकली तो हो सकती है मौत, जानिए सभी अंगों पर गिरने का मतलब
शरीर के इस अंग पर गिरे छिपकली तो हो सकती है मौत, जानिए सभी अंगों पर गिरने का मतलब
Share:

हर घर में छिपकली (Lizard) का मिलना मुमकिन है और घर के बाहर हो या अंदर सभी जगह यह दिख जाती हैं। हालाँकि कई बार यह लोगों के ऊपर भी गिर जाती है जिनके परिणामों के बारे में शकुन शास्त्र में बताया गया है। शकुन शास्त्र में छिपकली से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में विस्‍तार से बताया गया है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं छिपकली के शरीर के अंगों पर गिरने के मतलब। 

- कहते हैं अगर छिपकली लड़ती हुई दिखे तो अपने परिवार या मित्र से झगड़ा संभव है और अलग होती दिखे तो किसी प्रियजन से बिछुड सकते हैं। 
- कहा जाता है दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली की आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब है कि जल्‍द ही कोई खुशखबरी या लाभ मिलने वाला है।
- कहते हैं छिपकली का माथे पर गिरना शुभ संकेत हो सकता है। यह संपत्ति मिलने का इशारा भी हो सकता है। 
- कहा जाता है छिपकली बालों पर गिरे तो इसका संबंध मौत से होता है। यह जल्द मौत होने का संकेत है।   


- कहते हैं दाहिने कान पर छिपकली गिरने से ज्‍वेलरी मिलती है। वहीं बाएं कान पर छिपकली गिरने से आयु बढ़ती है। 
- कहा जाता है छिपकली का नाक पर गिरना भाग्योदय का संकेत है। 
- मान्यता है चेहरे पर छिपकली गिरने से स्वादिष्ट भोजन या फिर खाने का निमंत्रण मिल सकता है।
- कहा जाता है बाएं गाल पर छिपकली गिरना पुराने मित्र से मुलाकात का समाचार देता है। वहीं दाएं गाल पर छिपकली गिरने से उम्र बढ़ती है।
- कहा जाता है गर्दन पर छिपकली गिरना का मतलब मान-सम्‍मान बढ़ेगा। 


- कहते हैं छिपकली का भौंह पर गिरना धन हानि का इशारा है। 
- माना जाता है दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने से किसी मामले में विजय मिलती है और बाएं कंधे पर छिपकली गिरे तो नए शत्रु बनते हैं।
- कहा जाता है दाहिने हाथ पर छिपकली गिरने से धन लाभ होता है। वहीं बाएं हाथ पर गिरने से संपत्ति छिन सकती है। 
- कहते हैं दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली का गिरना यात्रा से लाभ दिलाता है। वहीं बाएं पैर या बाईं एड़ी पर छिपकली गिरने से बीमारी या घर में कलह होती है।
- कहते हैं दाएं पैर के तलवे पर छिपकली का गिरना या छू जाना ऐश्वर्य प्राप्ति का इशारा है। वहीं बाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब व्यापार में हानि होगी।

अगर आपके घर में जमीन पर रेंगती है छिपकली तो जरूर पढ़े यह खबर

यहाँ मिली 16 करोड़ साल पुरानी उड़ने वाली छिपकली!, देखकर काँप उठेगी रूह

फ्रिज में रखा बचा हुआ खाना खाना युवक को पड़ा भारी, काटने पड़े दोनों पैर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -