MBA पास युवती ने भगवान शिव से विवाह कर लिया सन्यास
MBA पास युवती ने भगवान शिव से विवाह कर लिया सन्यास
Share:

दतिया। शहर में एक युवती ने शिव भक्ति में लीन होकर भगवान भोलेनाथ को वर के रूप में चुन लिया। शादी पूर्ण रूप से हिंदू रीति-रिवाजों के तहत हुई। निकिता ने शादी के साथ-साथ  पारिवारिक जीवन त्यागने का भी फैसला लिया है। युवती का कहना है कि वह अपना जीवनकाल भ्रह्माकुमारी आश्रम में रहकर भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो कर बिताएगी। दतिया के टाउनहॉल क्षेत्र में रहने वाली निकिता बचपन से ही भगवान शिव के प्रति भक्ति भावना में लीन थीं। हिंदू-रीति रिवाजों से सात फेरे लेकर शादी करने के बाद अब वह अपना जीवन भोलेनाथ की भक्ति में ही बिताएंगी। निकिता के पिता सहित अन्य परिजन भी उनके इस फैसले से बहुत खुश हैं। निकिता की इस शादी में पूरा परिवार पूरी खुशी के साथ शामिल हुआ।

बताया गया की निकिता ने एमबीए किया हुआ है। बचपन से ही निकिता भोलेनाथ की भक्ति में लीन रही हैं और सात साल की उम्र से ही शहर के बड़े बाज़ार में कनकने की गली में स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में जाना शुरू कर दिया था। यही निकिता ने सबकुछ छोड़कर पारिवारिक जीवन त्यागने के साथ ही भोलेनाथ से शादी करने का संकल्प लिया।

ब्रह्माकुमारी आश्रम में हल्दी-मेहंदी की रस्मे हुई, साथ ही मंगल गीत गए। शादी की अन्य रस्मो के बाद स्थानीय हेरिटेज गार्डन में निकिता ने भगवान शंकर को वरमाला पहनाई। निकिता का कहना है की संसार में हर इंसान दुखी है, हमने अध्यात्म का मार्ग चुना और भगवन शंकर को पति मान कर, जीवन उन पर न्योछावर कर रही हूँ। 

ब्रिटेन की संसद पर हमला करेगा रूस ? पुतिन के करीबी साथी ने कर डाली ये बड़ी मांग !

रियल मैड्रिड ने 5वीं बार अपने नाम किया FIFA वर्ल्ड कप ख़िताब

वर्ल्ड कप: भारत की बेटियों ने कर दिया कमाल, पाकिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -