ब्रिटेन की संसद पर हमला करेगा रूस ? पुतिन के करीबी साथी ने कर डाली ये बड़ी मांग !
ब्रिटेन की संसद पर हमला करेगा रूस ? पुतिन के करीबी साथी ने कर डाली ये बड़ी मांग !
Share:

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक साल होने को है। इस बीच युद्ध का पलड़ा कभी रूस, तो कभी यूक्रेन की ओर झुकता नज़र आता है। हालांकि, अधिकतर समय रूस ने ही अपनी आक्रामक क्षमता से यूक्रेन को क्षति पहुंचाई है। इसके बाद भी पश्चिमी देशों की मदद से यूक्रेन भी समय-समय पर पलटवार करता रहा है। अब इस मदद पर रूस बौखलाने लगा है। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक करीबी साथी ने यूक्रेन के मददगारों को नेस्तनाबूद करने का जिक्र करते हुए ब्रिटेन की संसद पर हमले तक की मांग कर डाली। 

रूस की सरकारी मीडिया के होस्ट और व्लादिमीर पुतिन के करीबियों में शामिल व्लादिमीर सोलोवयोव हाल ही में एक शो के दौरान जनता से ब्रिटेन की संसद पर हमले से संबंधित सवाल पूछते सुने जा सकते हैं। उनका यह वीडियो यूक्रेन के गृह मंत्री के सलाहकार एंटॉन गेराशसेंको की ओर से अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ शेयर किया गया है। वीडियो में व्लादिमीर सोलोवयोव, लोगों से पूछ रहे हैं कि, 'क्या हम लंदन को निशाना नहीं बना सकते? इसमें समस्या ही क्या है? नहीं-नहीं, मैं केवल सैन्य ठिकानों पर हमले की बात नहीं कर रहा, बल्कि संसद को भी टारगेट किया जा सकता है।'

इसी वीडियो में सोलोवयोव पश्चिमी देशों को धमकी देते हुए कहते हैं कि, 'वे (पश्चिमी देश) यूक्रेन को विमान देने जा रहे हैं, ताकि रूसी इलाकों पर भी हमला किया जा सके। इसी दौरान वे (पश्चिमी देश) चालाकी से यह भी कह रहे हैं कि हम क्रीमिया को रूस का हिस्सा नहीं मानते। सोलोवयोव शो के दौरान लोगों से पूछते हैं कि, 'तो क्या अब पश्चिमी देश यह फैसला करेंगे कि रूस आपके लिए क्या है? रूस के लोग नहीं, कोई जनमत संग्रह या मतदान नहीं, बल्कि आप फैसला करेंगे कि रूस हमारे लिए क्या है?

पाकिस्तान: ऑटोरिक्शा से टकराया तालिबान का फिदायीन हमलावर, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 22 घायल

'अमेरिका में बर्ड फ्लू ने बढ़ाई टेंशन..', क्या इंसानों के लिए भी बनेगा आफत ?

'हिंदुस्तान को कभी नहीं भूलेंगे..', भारत के सेवाभाव से भावुक हुए भूकंप पीड़ित तुर्की के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -