शहर हित में बोले महापौर, अवैध निर्माणों पर भी तोड़ी चुप्पी
शहर हित में बोले महापौर, अवैध निर्माणों पर भी तोड़ी चुप्पी
Share:

इंदौर/ब्यूरो। शहर की आर्थिक गति को रफ्तार देने के लिए राजीव गांधी प्रतिमा से लेकर निरंजनपुर तक व्यवसायिक और औद्योगिक इकाइयों को तय शर्तों के साथ पूरे समय गतिशील रखा जा सकेगा।  इस निर्णय को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने  एक नई शुरुआत बताया है।

 महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि तय क्षेत्र में सेवाएं देने के लिए निगम की टीम भी तैयार है। जिसको लेकर एआईसीटीएसएल ने सिटी बस के संचालन के लिए विशेष तैयारियां की है। इसके अलावा रात की सफाई के साथ ही निगम से जुड़े विद्युत अमले को भी सक्रिय रखा जाएगा  महापौर ने भरोसा दिलाया है कि निगम की टीम बढ़ते इंदौर में अपनी सेवाओं में कोई कमी नहीं आने देगी। 

अवैध निर्माणों पर चलते रहेंगे बुलडोजर 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि अवैध निर्माणों पर निगम के बुलडोजर पूरी सख्ती के साथ चलते रहेंगे। एबी रोड के मॉल पर जिस तरह से कार्रवाई की गई वह ऐसे सभी अवैध निर्माण करने वालों के लिए चेतावनी और सबक भी है। महापौर के मुताबिक यह सही है कि शहर में कई पुराने अवैध निर्माण मौजूद हैं, मगर हमारा प्रयास अब यह रहेगा कि कोई नया अवैध निर्माण ना हो, उसके लिए सभी अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे विधिवत नक्शा मंजूर करें और कार्यपूर्णता, अधिभोग प्रमाण-पत्र का सख्ती से पालन भी करवाएं।

महापौर ने इस बात पर भी आश्चर्य प्रकट किया कि कुछ समाचार-पत्रों और सोशल मीडिया में उनके बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया। जबकि उन्होंने अवैध निर्माणों के संबंध में जारी किए वीडियो में भी यह बात स्पष्ट रूप से कही कि अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस बारे में आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।

पितृपक्ष में क्या है बोधगया का महत्व, जानिए क्यों जरुरी है बोधि वृक्ष को करना नमन

पितरों की याद में यहाँ लगाए जाते हैं पौधे, पूरे MP में है मशहूर

नेचुरल सिलेक्शन का सिद्धांत किसने दिया है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -