सपा ज्वाइन करते ही मयंक जोशी ने खेला धार्मिक कार्ड, बोले- ब्राह्मणों के साथ भेदभाव करती है भाजपा
सपा ज्वाइन करते ही मयंक जोशी ने खेला धार्मिक कार्ड, बोले- ब्राह्मणों के साथ भेदभाव करती है भाजपा
Share:

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) ज्वाइन कर ली है. सपा मुखिया अखिलेश यादव की उपस्थिति में आगमगढ़ की चुनावी रैली में उन्होंने सपा का दामन थामा है. जानकारी के मुताबिक, मयंक लखनऊ की कैंट सीट से विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रहे थे, मगर भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया, वो इससे बेहद खफा थे. 

भाजपा ने लखनऊ कैंट सीट से अपने दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को मैदान में उतारा है. वहीं, सपा में जाने के बाद मयंक जोशी ने एक इंटरव्यू में अपने भाजपा छोड़ने की वजह बताई है. उन्होंने कहा है कि भाजपा में ब्राह्मणों के साथ भेदभाव होता है. मयंक जोशी ने आगे कहा कि वो सपा मुखिया अखिलेश यादव की प्रगतिशील सोच से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में आए हैं.

मयंक जोशी ने कहा कि अखिलेश यादव ने चुनाव में विकास, महिला सुरक्षा, MSP, किसानों, युवाओं, लैपटॉप और टैबलेट की बात की. वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष से देखिए कि क्या बातें की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि जो आदमी विकास और राज्य को आगे ले जाने की बात के, एक युवा होने के नाते हमें उसके साथ खड़े होना चाहिए.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के काफिले पर हमला, AAP ने भाजपा पर लगाए आरोप

कांग्रेस के पूर्व नेता के बेटे की शादी के रिसेप्शन की दावत खाकर हजारों मेहमान हुए बीमार, जाँच में जुटी टीम

आखिर क्यों BJP की समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे सुवेंदु अधिकारी?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -