दिल्ली में टैक्सी में ही हुआ महिला को प्रसव
दिल्ली में टैक्सी में ही हुआ महिला को प्रसव
Share:

नई दिल्ली : यूं तो देशभर में जननी सुरक्षा योजना और स्वस्थ्य मातृत्व को लेकर चर्चा की जाती है और कहा जाता है कि देश में स्वस्थ्य प्रसव की स्थिति बेहतर है मगर दिल्ली की प्रेग्नेंट महिला द्वारा टेक्सी में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया गया। राजधानी में ऐसी हालत होने पर हर ओर चर्चा चल पड़ी। दरअसल प्रसव पीड़ा के बाद इस महिला को चिकित्सालय ले जाया गया। जहां महिला को कार में ही प्रसव हो गया।

चिकित्सालय के अधिकारियों ने कहा कि महिला और बच्चे को प्रसव के बाद क्षेत्र के सफदरजंग चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया है। चिकित्सालय के अधिकारियों के अनुसार महिला की आयु करीब 20 से अधिक रही। दक्षिण दिल्ली के देवली क्षेत्र की निवासी उक्त महिला को तेज दर्द के बाद अस्पताल ले जाया जा रहा था।

महिला के परिजन ने एंबुलेंस के स्थान पर टैक्सी कर ली। ऐसे में महिला को देरी हो जाने पर रास्ते में ही प्रसव हो गया। प्रसव पीड़ा बढ़ने के बाद टैक्सी चालक ने टैक्सी खड़ी कर दी। चिकित्सालय के अनुसार महिला और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं। महिला को चिकित्सालय से अवकाश दे दिया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -