"मास्टरशेफ इंडिया" अपने छठे सीजन के साथ वापसी के लिए है तैयार!
Share:

21 अक्टूबर, 2019: स्टार प्लस अपने सबसे चर्चित और लोकप्रिय कुकिंग शो 'मास्टरशेफ इंडिया" के छठे सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है! यह शो देश भर के निपुण कुक के बीच सबसे लोकप्रिय मंच है, जो पुरस्कार विजेता और स्टार शेफ विकास खन्ना के कुशल मार्गदर्शन में अपने कौशल को निखारने के लिए तत्पर रहते हैं। यह शो नई पीढ़ी के उभरते कुक की तलाश में निकल पड़ा है जिसके लिए देश भर में ऑडिशन आयोजित किये जाएंगे।

प्रतिभाशाली शेफ 'पंकज भदौरिया' एक प्रमुख उदाहरण है जिसे मास्टरशेफ इंडिया ने देश के घर-घर में पहचान दिलवाई है। वह पहले सीजन की विजेता थी और उन्होंने अपने नाम पर एक आधिकारिक मास्टरशेफ कुकबुक के साथ वैश्विक मान्यता प्राप्त कर ली है। इतना ही नहीं, वह आकांक्षी शेफ़ को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली ऑडिशन स्थल पर भी मौजूद रहेंगी। एक और उल्लेखनीय नाम कीर्ति भुतिका है जिन्होंने 2016 में मास्टरशेफ का खिताब जीता था और फिर विभिन्न टॉक शो, स्पीच और कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन का हिस्सा भी रह चुकी है।

इसलिए, यदि आपके पास भी अपने हाथ से बने खाने के साथ देश का दिल जीतने का टैलेंट है तो निकटतम ऑडिशन केंद्र पर जाएं और अगले 'मास्टरशेफ इंडिया' में भाग लें। राजधानी में ऑडिशन मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 की सुबह 8 बजे से हैप्पी मॉडल स्कूल, ब्लॉक बी 2, बीबी ब्लॉक, जनकपुरी, नई दिल्ली - 110058 में आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए www.masterchefindia.in पर लॉग ऑन करें।

स्टार प्लस पर जल्द ही मास्टरशेफ इंडिया सीजन 6 के साथ सपनों को हकीकत में बदलने की ख्वाहिश रखने वाले आकांक्षी शेफ के सफ़र को देखने के लिए तैयार हो जाइए!

IIFA 2019: सामने आ ही गई विजेताओं की पूरी लिस्ट, जानिए किसे मिला कौन-सा खिताब

सारा अली खान ने श्रीलंका में की जमकर मस्ती, फोटो में दिखा निराला अंदाज

गुरु रंधावा का नया गाना आउफिट हुआ रिलीज, यहाँ देखे वीडियों

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -