भारतीय मछुआरों को मारने वाले इटली के मरीन भारत नही लौटेंगे
भारतीय मछुआरों को मारने वाले इटली के मरीन भारत नही लौटेंगे
Share:

रोम : चार साल पहले केरल तट के समीप 2012 में दो भारतीय मछुआरों को इतालवी मरीनो में से एक मासीमिलानो लातोरे ने मार दिया था। अब खबर है कि इस आरोप की सुनवाई के लिए वो भारत नही लौटेगा। यह बात इतालवी सीनेट की रक्षा समिति के प्रमुख ने कही। सर्वोच्च न्यायलय ने उसे चार महीने के लिए इटली जाने की अनुमति दी थी। उसे मष्तिकाघात हुआ था, इसी कारण 2014 में उसे इटली जाने की अनुमति दी गई थी।

कुछ समय बाद उसके प्रवास की अवधि बढ़ा दी गई। इतना ही नही इटली अन्य आरोपियों की भी वापसी चाहता है। इटली की संवाद समिति आंसा ने सांसद निकोला लातोरे के हवाले से बताया कि मासीमिलानो लातोरे भारत नही जाएगा। साथ ही सल्वातोरे गिरोन को इटली आने की इजाजत दी जाए।

सांसद ने कहा कि इस दिशा में काम किया जा रहा है। साल्वातोरे फिलहाल भारत में है। उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल 13 जुलाई को लातोरे को चिकित्सा आधार पर छह माह तक इटली में और रहने की अनुमति दी थी क्योंकि सरकार ने इस अनुरोध का विरोध नहीं किया था। छह माह की अवधि कल समाप्त हो रही है। इस मामले की बुधवार को शीर्ष न्यायालय में सुनवाई हो सकती है। दोनों आरोपी लेक्सी जहाज पर सवार थे। उन पर 15 फरवरी 2014 को केरल के तट पर दो मछुआरों को जलदस्यु समझकर मारने का आरोप है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -