मारुती सुजुकी ने रचा इतिहास, ऑनलाइन बेच डाली इतने लाख कारें
मारुती सुजुकी ने रचा इतिहास, ऑनलाइन बेच डाली इतने लाख कारें
Share:

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन को देखते हुए ऑटो कंपनियां अपनी फोर व्हीलर गाड़ियों पर बड़े ऑफर दे रही हैं। कोरोना के कहर के बावजूद भी भारत की दिग्गज ऑटो कंपनी ने बिक्री में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मारुति सुजुकी इंडिया ने ऑनलाइन 2 लाख से अधिक कारों की बिक्री की है। कंपनी ने इस बारे में आधिकारिक रूप से ऐलान किया है। कंपनी के देश भर में लगभग 1000 से अधिक डीलरशिप्स हैं। कंपनी ने वर्ष 2017 में ऑनलाइन सेल आरंभ की थी।

कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोगों ने लॉकडाउन के बाद काफी रुचि दिखाई। अप्रैल 2019 में कंपनी के पास पहले 5 गुना अधिक इनक्वायरी आई। अब तक कंपनी के पास लगभग 21 लाख इनक्वायरी आ चुकी हैं। कंपनी ने 2 लाख कारें बेचने के लिए 3 साल का समय लिया। जैसा कि आपको पहले बताया कंपनी 3 साल पूर्व यानी साल 2017 में ऑनलाइन सेल आरंभ की थी। इसके बाद कंपनी ने कई नए फीचर लॉन्च किए जिसमें i-Create जैसा कस्टमाइजेशन टूल भी शामिल है।

आपको बता दें कि मारुति सुजुकी की कारों को भारत में बहुत पसंद किया जाता है। कंपनी भारत का सबसे लोकप्रिय कार ब्रैंड है। भारत में मारुति सुजुकी ऑल्टो, स्विफ्ट, डिजायर, वैगनआर जैसे कई मॉडल्स कंपनी ने लॉन्च किए हैं जो भारत में काफी अधिक पॉप्युलर हैं।

TalentSprint एनएसई अकादमी द्वारा बहुमत हिस्सेदारी की हुई घोषणा

पेट्रोल-डीज़ल के भाव आज भी अपरिवर्तित, यहाँ जानें अपने शहर का भाव

सड़क पुल परियोजना के लिए सबसे कम बोली लगाने वाले की मान्यता में बढे शेयर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -