फिर शुरू होने जा रहीं हैं शादियां, जानिए अप्रैल से लेकर दिसंबर तक के शुभ विवाह मुहूर्त
फिर शुरू होने जा रहीं हैं शादियां, जानिए अप्रैल से लेकर दिसंबर तक के शुभ विवाह मुहूर्त
Share:

लगभग दो महीने से चला आ रहा मलमास (Malmas) अब गुरु अस्त (Guru Ast) के साथ खत्म होने जा रहा है। यह अवधि 14 अप्रैल को समाप्त होने जा रही है। आपको बता दें कि 14 अप्रैल 2022 बृहस्पतिवार को सूर्य देव प्रातःकाल 8:42 बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जी हाँ और इसी के साथ शुभ कार्यों चली आ रही अशुभता दूर होने जा रही है। वहीं इसके बाद फिर से शादी, विवाह, विवाह संबंधी कार्य, गृह प्रवेश एवं नींव पूजन सहित सभी मंगल कार्य शुरू होंगे। आप सभी को बता दें कि अप्रैल से दिसंबर तक कुल 43 विवाह मुहूर्त हैं। तो अब हम आपको बताते हैं सालभर के विवाह अन्य कार्यों के शुभ मुहूर्तों के बारे में।

अप्रैल के महीने में सात विवाह के शुभ मुहूर्त-
- 19 अप्रैल 2022- लग्न गोधूलि एवं धनु लग्न
- 20 अप्रैल विवाह लग्न मीन
- 21 अप्रैल 2022-आठ रेखाओं से युक्त उत्तम विवाह मुहूर्त,लग्न वृश्चिक व धनु
- 22 अप्रैल 2022 -विवाह लग्न वृश्चिक, धनु मीन
- 23 अप्रैल 2022 -विवाह लग्न वृश्चिक व धनु
- 24 अप्रैल 2022- विवाह लग्न केवल दिन का लग्न है। 14:30 बजे के बाद दोष लगेगा
- 27 अप्रैल 2022 विवाह लग्न वृश्चिक लग्न

मई के महीने में कुल 12 शुभ वैवाहिक मुहूर्त-
- 2 मई 2022 विवाह लग्न मकर एवं मीन
- 3 मई 2022 अक्षय तृतीया, स्वयं सिद्ध मुहूर्त,अनुसूझ विवाह मुहूर्त
- 4 मई 2022- विवाह लग्न धनु मकर
- 9 मई 2022 विवाह लग्न गोधूलि वेला,मकर लग्न
- 10 मई 2022- विवाह विवाह लग्न गोधूलि वेला
- 12 मई 2022- विवाह लग्न धनु मकर
- 18 मई 2022- विवाह लग्न मकर
- 20 मई 2022 गोधूलि वेला धनु लग्न
- 21 मई 2022-अति आवश्यक होने पर ऐसी तिथि को चुनें
- 24 मई 2022- विवाह लग्न धनु लग्न
- 26 मई 2022 -गोधूलि बेला में शुभ है
- 27 मई 2022- विवाह लग्न धनु एवं मकर लग्न

जून मास में विवाह के कुल 12 शुभ मुहूर्त-
- 1 जून 2022 -विवाह लग्न दिन का। 10 रेखाओं का सर्वश्रेष्ठ विवाह मुहूर्त
- 5 जून 202 - विवाह लग्न मीन लग्न
- 6 जून 2022 -विवाह लग्न धनु
- 8 जून 2022 -गोधूलि वेला व धनु मकर लग्न, नौ रेखाओं का श्रेष्ठ मुहूर्त
- 10 जून 2022- विवाह लग्न मीन
- 11 जून 2022 -विवाह लगन धनु मीन,चावल दान अवश्य कराएं
- 14 जून 2022 -विवाह लग्न मकर
- 17 जून 2022 -गोधूलि वेला, धनु लग्न
- 20 जून 2022 -अति आवश्यक होने पर दान आदि के बाद विवाह करें
- 21 जून 2022- विवाह लग्न मकर
- 22 जून 2022- लग्न गोधूलि वेला मकर लग्न
- 23 जून 2022- विवाह लग्न मकर

जुलाई मास में केवल पांच विवाह मुहूर्त-
- 3 जुलाई 2022- गोधूलि वेला
- 6 जुलाई 2022- विवाह लग्न मीन
- 7 जुलाई 2022 -विवाह लग्न मकर मीन। भडरिया नवमी अनसूझ, विवाह मुहूर्त
- 9 जुलाई 2022 -केवल दिन का लग्न, कन्या लग्न

वहीं उसके बाद देव शयनी एकादशी अर्थात चातुर्मास लग जाएगा और विवाह आदि शुभ कार्यों का विराम लग जाएगा। उसके बाद चार नवंबर 2022 को देवोत्थान एकादशी का अनसूझ विवाह मुहूर्त होगा। आपको बता दें कि नवंबर मास में केवल विवाह का एक ही मुहूर्त है वह रहेगा 28 नवंबर 2022। जी दरअसल 30 सितंबर 2022 से 26 नवंबर 2022 तक शुक्र ( तारा) अस्त रहेगा और इस कारण विवाह मुहूर्त का अभाव है।

दिसंबर में छह विवाह मुहूर्त हैं
- 2 दिसंबर 2022 -विवाह लग्न गोधूलि वेला
- 3 दिसंबर 2022- विवाह लग्न सिंह लग्न। इस दिन वर्षा हो सकती है
- 4 दिसंबर 2022 -दिन का लग्न मीन रात्रि को सिंह व कन्या लग्न
- 7 दिसंबर 2022- कर्क लग्न सिंह लग्न
- 8 दिसंबर 2022- रात्रि सिंह व कन्या लग्न
- 9 दिसंबर 2022 -अति आवश्यक होने पर केवल दिन का लग्न

एड शूट के बीच नीतू ने रणबीर संग शेयर की तस्वीर, समधन ने किया खास कमेंट

शादी के शगुन में पेट्रोल! दोस्तों का तोहफा देख उड़े दूल्हा-दुल्हन के होश

शादी में पहने सबसे खास और अलग ब्राइडल फुटवियर्स, इन टिप्स को करें फॉलो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -