मराठा आरक्षण आंदोलन ने लिया हिंसक रूप! आंदोलनकारियों ने जलाया NCP विधायक का घर, MLA बोले- 'मैं घर में था...'
मराठा आरक्षण आंदोलन ने लिया हिंसक रूप! आंदोलनकारियों ने जलाया NCP विधायक का घर, MLA बोले- 'मैं घर में था...'
Share:

बीड: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) आंदोलन हिंसक रूप ले चुका है। यहां के बीड (Beed) में मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने NCP MLA प्रकाश सोलंके (Prakash Solanke) के घर पर तोड़फोड़ की तथा आग लगा दी।  मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों के हमले के पश्चात् MLA प्रकाश सोलंके ने प्रतिक्रिया दी है। MLA प्रकाश सोलंके ने कहा- "जब हमला हुआ तब मैं अपने घर के अंदर था। सौभाग्य से, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी आंदोलनकारियों के हमले चोटिल नहीं हुआ।"

MLA प्रकाश सोलंके ने कहा कि आग लगाए जाने की वजह से संपत्ति को भारी हानि हुई है। वहीं मराठा आरक्षण समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा NCP MLA प्रकाश सोलंके के बीड आवास पर हमले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि मनोज जरांगे पाटिल (मराठा मोर्चा के संयोजक) को इस तथ्य पर ध्यान देना चाहिए कि यह विरोध क्या मोड़ ले रहा है। यह गलत दिशा में जा रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ये भी कहा कि मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारी मनोज जारांगे को सरकार को वक़्त देना चाहिए, सरकार उनके स्वास्थ्य को लेकर परेशान है। 

सीएम एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया कि हम मराठा समुदाय को स्थायी आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें इन दिनों मराठाओं की धरती महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा भड़का हुआ है। दरअसल, मराठा समुदाय के लोगों की मांग है कि उन्हें नौकरियों एवं शिक्षा में वैसे आरक्षण मिले, जैसे पिछड़ी जातियों को मिला हुआ है। गौरतलब है कि मराठा आरक्षण की मांग को लेकर ताजा आंदोलन मराठा मोर्चा के संयोजक मनोज जारांगे पाटिल की अगुआई में चल रहा है।

सुरंग में छिपे हमास के आतंकियों के खिलाफ 'Sponge Bomb' का इस्तेमाल करेगा इजराइल ! इंसानों को भी 'पत्थर' बना देता है ये हथियार

वोट मांगने पहुंचे BJP नेता पर फूटा लोगों का गुस्सा, लगाएं मुर्दाबाद के नारे

संयुक्त राष्ट्र के गोदामों में 'गाज़ा' के लोगों ने मचाई लूट, उधर फिलिस्तीनियों को बचाने के लिए लगातार अपील कर रहा UN

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -