मध्यप्रदेश के CM 'शिवराज' को PM मोदी समेत इन BJP नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई
मध्यप्रदेश के CM 'शिवराज' को PM मोदी समेत इन BJP नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई
Share:

भोपाल: आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं है। इसी के साथ राज्य को विकास की ‘‘नई ऊंचाइयों’’ पर ले जाने के लिए उनकी प्रशंसा भी की। आप देख सकते हैं उन्होंने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ऊर्जावान नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नयी ऊंचाइयां दी हैं। मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी बधाई दी है। उनके अलावा अन्य भी केंद्रीय नेताओं और राज्य के विभिन्न नेताओं ने जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा है, 'मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आपके कार्यकाल में प्रदेश विकासपथ पर निरंतर अग्रसर है। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।'

वहीं उनके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और प्रदेश भाजपा नेताओं ने भी शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

आईपीएल खरीदने जा रहा है यह मशहूर कॉमेडियन, वीडियो वायरल

बंद हुई मुंबई की मशहूर कराची बेकरी शॉप, MNS पार्टी के नेता ने लिया श्रेय

पीएम मोदी बोले- भारत से कोरोना वैक्सीन लेकर दुनियाभर में जा रहे विमान, खाली नहीं आ रहे...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -