मनोज तिवारी ने हमास से की कांग्रेस की तुलना, बोले- 'ये सनातन धर्म को नष्ट करने की साजिश है'
मनोज तिवारी ने हमास से की कांग्रेस की तुलना, बोले- 'ये सनातन धर्म को नष्ट करने की साजिश है'
Share:

सतना: भारतीय जनता पार्टी सांसद मनोज ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों का समर्थन कर रही है तथा इनके हमास बहुत जगह अपनी जड़ें जमा रहे हैं। कांग्रेस मतलब हमास, दहशतगर्दी का पैरोकार और सनातन धर्म को नष्ट करने का षड्यंत्र है। मगर मध्य प्रदेश की जनता हमास (कांग्रेस) की सरकार नहीं बनने देगी। इस मध्यप्रदेश को कांग्रेस ने किस प्रकार रुलाया था यह कोई नहीं भूला है। रैली में मनोज तिवारी ने पब्लिक डिमांड पर गीत भी गाए।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मनोज ने कहा कि मध्यप्रदेश में हम जहां लाडली बहनों का ख्याल रखते हैं। वहीं, कांग्रेस को केवल एक लाड़ला का ख्याल होता है। सासंद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो जनता चाहती है वो करती है। चाहे इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात हो, सड़कों की बात हो या फिर राम मंदिर, महाकाल लोक, भारतीय संस्कृति की रक्षा तथा सत्य सनातन धर्म को आसमान पर ऊंचा उठाने की बात हो भारतीय जनता पार्टी सब में आगे रहती है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बन कर तैयार हो रहा है, अब मथुरा-काशी की भी बारी है।

वही 5 प्रदेशों के चुनाव में जीत का दावा करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस को राम को अपना बनाने से किसी ने रोका नहीं था। मगर उन्होंने तो राम को काल्पनिक बता दिया था। उन्हीं राम ने कांग्रेस को उसका स्थान दिखा दिया है। मनोज तिवारी ने सतना प्रवास के चलते जनता की मांग पर नामांकन रैली के मोबाइल मंच से गीत भी गाए। उन्होंने छठ माता का गीत गाया और बीजेपी उम्मीदवारों की विजय तथा सर्वजन की खुशहाली की कामना की। भोजपुरी में लोगों से बात करते हुए उन्होंने देर से आने के लिए खेद जताया तथा कहा कि 'मनोजवा आ गयल हओ, आप लोग आशीर्वाद देईं। उन्होंने सांसद गणेश सिंह के सिर पर हाथ भी रखा।

प्रियंका को आई शर्म, तो सोनिया गांधी को हुआ दर्द, आखिर भारत ने ऐसा कौन-सा 'पाप' कर दिया ?

MP में सिंधिया का बड़ा दांव! नामांकन के आखिरी दिन अखिलेश यादव के उम्मीदवार को BJP करा दी ज्वाइन

CM शिवराज से ज्यादा अमीर है पत्नी साधना सिंह, नॉमिनेशन में हुआ चल-अचल संपत्ति का खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -