'तेरी मेरी एक जिन्दरी' में नेगेटिव किरदार निभाएंगे मनोज चंदीला
'तेरी मेरी एक जिन्दरी' में नेगेटिव किरदार निभाएंगे मनोज चंदीला
Share:

टीवी के बहुत ही बेहतरीन एक्टर मनोज चंदीला जल्द ही एक नए शो में नजर आने वाले हैं। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक उनका आने वाला शो ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला है और इस शो का नाम है ''तेरी मेरी एक जिन्दरी'' है। इस शो में वह एक नकारात्मक भूमिका निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यह शो एलएसडी फिल्म्स द्वारा निर्मित होगा। इस शो में अनुभवी अभिनेता मनोज चंदीला नकारात्मक भूमिका निभाते दिखेंगे जो वह पहले भी निभा चुके हैं। आप सभी को अगर हम शो के बारे में बताए तो यह शो (तेरी मेरी एक जिन्दरी) पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित होगा।

इस शो के अंदर एक प्रेम कहानी को दिखाया जाने वाला है जो जल्द ही आने वाली है। आप सभी को बता दें कि यह एक दीवाना था, मनमोहिनी और बेहद 2 के बाद निर्माता प्रतीक शर्मा का अगला महत्वाकांक्षी शो होगा।I मिली जानकारी के अनुसार इस शो में अद्विक महाजन मुख्य किरदार में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है मनोज चंदीला इसमें एक भावपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वैसे मनोज चंदीला जल्द ही शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं हालाँकि अब तक इस बारे में उन्होंने खुद कुछ नहीं कहा है। मनोज चंदीला को आप सभी ने मट्टी की बन्नो, देश की बेटी नंदिनी, लौट आओ तृषा, ये है मोहब्बत्तें जैसे शोज में देखा होगा।

KBC में जीती 1 करोड़ की रकम का क्या करेंगी नाजिया नसीम, जानिए यहाँ

गुजरात पहुंचे अमित शाह, किया विकास उत्सव 2020 कार्यक्रम का उद्घाटन

कोरोना को लेकर डॉक्टर्स का बड़ा दावा, वायरस थायराइड ग्रंथियों को कर रहा है प्रभावित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -