मनोहर पर्रिकर जाऐंगे गोवा!
मनोहर पर्रिकर जाऐंगे गोवा!
Share:

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों में फेरबदल की बातें कई बार कही गई हैं। दरअसल यह कहा जा रहा है कि यूपी और अन्य राज्यों में चुनाव के चलते कुछ नेताओं को संगठन को मजबूत करने में लगाया जा सकता है, ऐसे में इन नेताओं से मंत्रिपद लेकर अन्य नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। इसी दौरान यह अटकलें चलने लगी कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को फिर से गोवा की कमान सौंपी जा सकती है लेकिन इन अटकलों पर तब विराम लग गया जब वरिष्ठ नेताओं ने इन सभी बातों को खारिज कर दिया।

आला नेताओं का कहना था कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ही बने रहेंगे। हालांकि आम आदमी पार्टी द्वारा गोवा चुनाव के लिए की जाने वाली तैयारियों के लिए पार्टी के लिए खतरा माना जा रहा था मगर पार्टी के नेता इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वोट परस्पर बंट जाऐंगे। ऐसे में भाजपा को ही लाभ होगा। फिर गोवा में भाजपा ने विकास कार्य भी किए हैं।

उल्लेखनीय है गोवा में मुख्यमंत्री के तौर पर लक्ष्मीकांत पार्सेकर अच्छा कार्य कर रहे हैं। मगर आप की बढ़ती गतिविधियों पर पार्टी ध्यान दे रही है और इसे गंभीरता से भी ले रही है। उल्लेखनीय है कि रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के कार्यकाल में भारत ने रक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। ऐसे में उनका रक्षा मंत्री के पद पर बने रहना जरूरी माना जा रहा है। मगर पार्टी गोवा को मजबूत करने पर भी ध्यान दे रही है।

भाजपा ने यहां पर वर्ष 2012 में मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में चनाव जीता था। वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के कुछ समय बाद मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्री के तौर पर केंद्र में जिम्मेदारी दी गई और लक्ष्मीकांत पार्सेकर को गोवा राज्य की कमान सौंप दी गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -