टाइगर को जन्म दिन की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं
टाइगर को जन्म दिन की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं
Share:

टाइगार श्राॅफ जिनके नाम कि शुरूआत ‘जय हेमंत श्राॅफ‘ से हुई लेकिन इन्हे टाइगर श्राॅफ के नाम से ही जाना जाता है। इनका जन्म 2 मार्च 1990 में हुआ। टाइगर श्राॅफ बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्राॅफ के बेटे हैं।

कैरियर                                                                                                                              

टाइगर ने अपने कैरियर कि शुरूआत साजिद नाडियाडवाला कि फिल्म Heeropanti से कि है। यह फिल्म एक तेलुगु फिल्म कि रीमेक है। टाइगर चार साल कि उम्र से ही मार्शल आर्ट का अभ्यास करने लग गये थे। इन्होने बताया कि यह एक फुटबाॅल खिलाड़ी बनना चाहते थे। लेकिन किस्मत ने अभिनेता बना दिया। इन्होने अपनी पढ़ाई मुम्बई के अमेेरिकन स्कूल में कि। टाइगर बारहवीं तक अपनी पढ़ाई कर चुकें हैं।

फैमिली बैकग्राउन्ड
टाइगर श्राॅफ कि एक छोटी बहन है कृष्णा श्राॅफ जो उनसे उम्र में तीन साल छोटी है। टाइगर के नाना रंजन दत्त एयर वाइस मार्शल थे। टाइगर के दादा काकूभाई श्राॅफ एक ज्योतिषी और दादी रीटा श्राॅफ एक जातीय तुर्क थी।

आने वाली फिल्म
टाइगर श्राॅफ कि आने वाली फिल्म ‘बागी‘ है। इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं, और यह यूटीवी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है, इस फिल्म का निर्देशन सबीर खान द्वारा किया जायेगा। आने वाली फिल्म में टाइगर का साथ श्रद्धा कपूर देंगी। ‘बागी‘ फिल्म 29 अप्रैल 2016 को रिलीज होने कि उम्मीद है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -