जल्द बॉलीवुड में पंजाबी भाषा में रिलीज होगा मनिंदर का गाना 'सखियाँ'
जल्द बॉलीवुड में पंजाबी भाषा में रिलीज होगा मनिंदर का गाना 'सखियाँ'
Share:

हिट पंजाबी ट्रैक 'सखियाँ' को लेकर एक बड़ी खबर आई है। आप जानते ही होंगे इस गाने को मनिंदर बुट्टर ने गाया है जो पंजाब के मशहूर गायक है। मनिंदर बुट्टर को लोग जमकर प्यार देते हैं और उनके हर एक गाने को जमकर प्यार भी दिया जाता है। आज के समय में मनिंदर बुट्टर को कौन नहीं जानता। उनका गाना आते ही हिट हो जाता है। वैसे अब उनके गाने सखियाँ को लेकर एक बेहतरीन खबर आई है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक उनके इस गाने को बॉलीवुड फिल्म में दिखाया जाने वाला है। इस बारे में जानकारी खुद मनिंदर बुट्टर ने दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maninder Buttar (ਮੰਨੂ) (@maninderbuttar) on

उन्होंने एक वेबसाइट से बात करते हुए खुद कहा कि, 'यह गीत बॉलीवुड को दिया गया है। गाना पंजाबी भाषा में आएगा।' वैसे आपको याद हो तो जब गाना आने वाला था तब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था- 'Aakarhaan tan bhann baithiSaanvle jehe rang waleyaTenu sabh Kuch hi mann baithi।21 tareek #sakhiyaan #babbu #mixsingh #nehamalik #robbysingh #whitehillmusic' आप सभी को बता दें कि मनिंदर का यह गाना साल 2018 में आया था और उस साल का सबसे मशहूर और सभी का फेवरेट गाना यही बना था।

आपको हम यह भी बता दें कि सखियाँ गीत को मनिंदर ने खुद गाया है और गीत बब्बू ने लिखे हैं। मनिंदर के इस गीत को यू-ट्यूब पर 400 मिलियन व्यूज मिले हैं और अब तक इस गाने को लोग सुनना पसंद करते हैं। वैसे केवल सखियाँ ही नहीं बल्कि मनिंदर का गाना लारे भी खूब मशहूर है। इस गाने को भी लोग जमकर प्यार दे रहे हैं।

जय रंधावा ने शेयर किया अपनी पहली फिल्म का पोस्टर

कैसे स्लिम-ट्रिम हुईं पंजाब की कैटरिना कैफ, खुद किया खुलासा

Video: देसी वर्कआउट करते नजर आए हनी सिंह और गुरु रंधावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -