मांग में भरा सिंदूर, चूड़ी पहनाई और फिर प्रेमी जोड़े ने लगा लिया मौत को गले, मची सनसनी
मांग में भरा सिंदूर, चूड़ी पहनाई और फिर प्रेमी जोड़े ने लगा लिया मौत को गले, मची सनसनी
Share:

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में फ्लैट में प्रेमी जोड़े के शव फांसी के फंद पर लटकते मिले। मृतक लड़की के हाथों में चूड़ी, मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी, होठों पर लिपस्टिक थी। कहा जा रहा कि लड़की की शादी नहीं हुई थी एवं 26 फरवरी को उसकी बारात आने वाली थी। वहीं, मृतक शख्स शादीशुदा था एवं उसका डेढ़ वर्षीय बच्चा भी है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के पश्चात् परिवार वालों को सौंप दिया। तत्पश्चात, दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच बहुत वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर शादी हो नहीं सकी। शायद इसी के चलते उन्होंने खुदखुशी कर ली। लेकिन, मरने से पहले युवक ने युवती की मांग भरी होगी तथा फिर खुदखुशी कर ली। दरअसल, घटना शहर के पनकी थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई। क्षेत्र के रहने वाले युवक और वहीं की रहने वाली लड़की के बीच वर्षों से लव अफेयर चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर परिवार दोनों की शादी के राजी नहीं थे। लगभग 3 वर्ष पहले युवक के परिवार वालों ने उसकी शादी यह सोच कर कहीं और करा दी कि शादी के पश्चात् युवक अपनी घर-गृहस्थी में व्यस्त हो जाएगा एवं प्रेमिका को भूल जाएगा। शादी से पश्चात् प्रेमी एक बच्चे का पिता भी बना था। इसके बाद भी वही अपनी प्रेमिका के संपर्क में बना रहा।  

वही पत्नी को अपने पति का प्रेमिका के संपर्क में रहना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। पति से खफा होकर लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के पश्चात् प्रेमी और प्रेमिका की मुलाकात बढ़ने लगीं। परिवार वालों की रोकटोक से तंग आकर युवक ने घर छोड़ दिया एवं पनकी क्षेत्र में ही किराए से फ्लैट ले लिया था। इसी फ्लैट पर उसकी प्रेमिका का आना-जाना होने लगा। प्रेमिका की शादी तय हो गई थी। 26 फरवरी को उसकी बारात आनी थी। यह बात प्रेमी को भी पता थी। लड़की के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, मगर वह अपने प्रेमी को भूलने को तैयार नहीं थी। इसलिए 16 फरवरी को मामा के घर जाने का कहकर लड़की अपने प्रेमी के फ्लैट पर पहुंची। 16 फरवरी को प्रेमी को दिनभर परिवारवालों के फोन आए, मगर कॉल रिसीव नहीं किया। परिवार के लोगों ने फ्लैट पर आकर दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा भी नहीं खुला। घबराकर उन्होंने पनकी थाना पुलिस को इसकी खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो दरवाजा भीतर से बंद था। पुलिस ने बहुत देर मेहनत करने के बाद तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। भीतर देखा तो कमरे में प्रेमी-प्रेमिका के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। शरीर में जान नहीं थी एवं दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनके शवों को फंदे से नीचे उतारा एवं पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया था।

वही प्रेमिका की शादी होनी थी एवं उसकी 26 दिनांक को बारात आनी थी। लेकिन, जब पुलिस ने उसके शव को देखा था तो उसकी मांग भरी हुई थी, हाथों में चूड़ियां थीं, माथे पर बिंदी थी एवं होठों पर लिपस्टिक भी थी। पुलिस के अंदेशा है कि प्रेमी जोड़ा शादी करना चाहता था, मगर परिवार राजी नहीं थे। इसी के चलते दोनों ने खुदखुशी करने का फैसला किया एवं मरने से पहले प्रेमी ने लड़की की मांग भरी होगी। मामले पर पनकी के एसीपी निशांत शर्मा ने बताया कि प्रेमी जोड़े के शव फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। दोनों के बीच वर्षों से प्रेम संबंध था। युवक शादीशुदा था एवं लड़की की शादी होने वाली थी। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात् परिवार को सौंप दिया गया था। उनके शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। वहीं, मृतक लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि युवक ने पहले बेटी का क़त्ल किया एवं बाद में खुद खुदखुशी कर ली। मामले में हमारी तहकीकात जारी है।

'आज मेरी गिरफ्तारी हो सकती थी', मनीष सिसोदिया का आया बड़ा बयान

बच्चे को कमरे में बंद कर 2 टीचरों ने किया ऐसा काम, जानकर उड़ जाएंगे होश

महाशिवरात्रि पर हुए 2 हादसों में हुई 7 लोगों की दर्दनाक मौतें, 20 की हालत गंभीर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -