मन्दाकिनी के बोल्ड सीन आज भी फिल्म इंडस्ट्री में आइकॉन माने जाते हैं
मन्दाकिनी के बोल्ड सीन आज भी फिल्म इंडस्ट्री में आइकॉन माने जाते हैं
Share:

बॉलीवुड में बीते जमाने की हॉट एक्ट्रेस जो फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बहुत ही ज्यादा फेमस हो गई। और जिनके के बोल्ड सीन आज भी फिल्म इंडस्ट्री में आइकॉन माने जाते हैं। हम बात कर रहे हैं मन्दाकिनी की जिनका जन्म 30 जुलाई 1969 को मेरठ उत्तर प्रदेश में एक एंग्लो-इंडियन परिवार में यासमीन जोसफ के नाम से हुआ था। इनके पिता जोसफ एक ब्रिटिश और माता मुस्लिम हैं। मंदाकिनी के बचपन का नाम यास्मीन जोसेफ था। 

मंदाकिनी ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1985 में प्रदर्शित बंगाली फिल्म अंतारेर भालोबाशा से की थी। वर्ष 1985 में ही मंदाकिनी ने फिल्म "मेरा साथी" से बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। हालांकि यह फिल्म टिकट खिडकी पर बुरी तरह से नकार दी गई। इसी वर्ष मंदाकिनी की फिल्म "राम तेरी गंगा मैली" प्रदर्शित हुयी। राजकपूर निर्मित निर्देशित इस फिल्म की सफलता ने मंदाकिनी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए मंदाकिनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से पुरस्कृत की गई। "राम तेरी गंगा मैली" के बाद मंदाकिनी ने जाल, लोहा, डांस डांस, "जीते है शान से, कमांडो, तेजाब और जंगबाज जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

मंदाकिनी ने वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म जोरदार में अंतिम बार काम किया। इस के बाद मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम के साथ भी जुडा। क्रिकेट के मैदान पर उन्हें दाउद के साथ कई बार देखा गया। मंदाकिनी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नही है। 80 के दशक में दर्शकों के दिल पर राज करने वाली मंदाकिनी इन दिनों तिब्बत में योगा की क्लासेस चलाती हैं और वो दलाई लामा की फॉलोअर हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -