अमेरिका में दाढ़ी रखने और इस्लाम अपनाने पर होना पड़ा अपमानित
अमेरिका में दाढ़ी रखने और इस्लाम अपनाने पर होना पड़ा अपमानित
Share:

न्यूयाॅर्क : अमेरिका में फिर एक बार एक व्यक्ति को दाढ़ी रखने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा है। दाढ़ी रखने के चलते लोकप्रिय रिटेल कंपनी द्वारा उसे नौकरी से बाहर कर दिया इस शख्स को सहकर्मियों ने आतंकी भी कह डाला। लंबी दाढ़ी और मूंछे रखने के चलते इस व्यक्ति को अपमानित होना पड़ा। यही नहीं इसका रोजगार भी छिन गया। दरअसल इस शख्स अलसंतारा ने इस्लाम अपना लिया। जिसके बाद अमेरिका में लोग इसे आतंकी कहने लगे। इसे लोकप्रिय रिटेल कंपनी से बाहर निकाल दिया गया। इस व्यक्ति द्वारा कंपनी बेड बाथ एंड बिआॅन्ड कंपनी पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दि इंडिपेंडेंट में प्रकाशित रिपोर्ट के अंतर्गत 48 साल के जोसे अलसांतारा नामक मुस्लिम व्यक्ति को बेड बाथ एंड बिआॅन्ड कंपनी द्वारा दाढ़ी बढ़ाने के चलते नौकरी से बाहर कर दिया गया है। उसके खिलाफ वाद दायर कर दिया गया है। अलसंतारा ने यह दावा भी किया है कि दाढ़ी बढ़ाने पर उसके साथ काम करने वाले लोग उसे आतंकी बुलाया करते थे। एचआर विभाग के कर्मचारी उससे इस तरह का बर्ताव करते थे। 

मिली जानकारी के अनुसार अलसंतारा द्वारा यह भी कहा गया है कि उसे आतंकी बुलाए जाने पर उसे अच्छा नहीं लगा। उसके धर्म, उसके विश्वास और स्वयं पर सवाल खड़े करने जैसा लगा। अलसंतारा द्वारा कंपनी में किए गए दुव्र्यवहार की घटना सुनाते हुए कहा गया कि उन्हें लोगों पर विश्वास करना था।

उन्होंने लोगों से अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश भी की लेकिन इन लोगों ने ही उसके साथ बुरा व्यवहार किया इससे वह आहत है। उल्लेखनीय है कि अलसंतारा मुंह के कैंसर से ग्रसित थे इस बीमारी से उबरने के बाद उन्होंने इस्लाम अपना लिया था। इसी दौरान वे दाढ़ी रखने लगे थे। हालांकि कंपनी ने इस तरह के आरोपों को बेबुनियाद बताया।

कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि वे किसी के साथ इस तरह से उत्पीड़न नहीं करते हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में 9/11 की घटना के बाद मुस्लिमों को शक की निगाह से देखा जाने लगा है। उन्हें अपमानित होना पड़ता है। हालांकि वहां सिखों पर भी अत्याचार और मारपीट की घटनाऐं होती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -