बैडमिंटन खेलते हुए अचानक गिर गया शख्स, हुई मौत
बैडमिंटन खेलते हुए अचानक गिर गया शख्स, हुई मौत
Share:

हैदराबाद: हैदराबाद के सिकंदराबाद स्थित लालपेट में बैडमिंटन खेल रहे व्यक्ति को अचानक आए दिल के दौरे से मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें 38 वर्षीय श्याम यादव बैडमिंटन कोर्ट पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार ने बताया कि श्याम ऑफिस से लौटने के पश्चात् हर रोज बैडमिंटन खेलने के लिए जाया करता था। घटना मंगलवार शाम को हुई।

मिल रही खबर के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग साढ़े सात बजे बैंडमिंटन खेल रहे श्याम को दिल का दौरा पड़ा तथा वह अचेत हो गया। तत्पश्चात, उसके साथी उसे उपचार के नजदीकी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने श्याम को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं, जिन लोगों के वह खेला करता था वह लोग हैरान हैं। उनका कहना है कि श्याम बहुत फिट था। हम लोग हर रोज बैडमिंटन खेला करते थे। 

वही पिछले दिन ही हैदराबाद में हैरान करने वाली घटना सामने आई थी। यहां एक घर में शादी का उत्सव था। घर में गीत-संगीत बज रहा था। आंगन में दूल्हा बैठा था। हल्दी की रस्म चल रही थी। खुशी का माहौल था। सामने से एक रिश्तेदार उठकर आते हैं। व्यक्ति हल्दी लगाने के लिए दूल्हे की पैंट को ऊपर करते हैं। शख्स दूल्हे को उबटन लगाने के लिए हाथ बढ़ाता है। तभी वो असहज महसूस करता है। वो सीधा होकर बैठ जाता है। आंखें बंद होने लगती हैं तथा अगले ही पल वो सामने की ओर औंधेमुंह गिर पड़ता है। दूल्हा उन्हें उठाने लगता है। देखते ही देखते चीख पुकार मच जाती है। शख्स को चिकित्सालय ले जाया जाता है। जहां उनकी मौत हो जाती है। डॉक्टर बताते हैं कि दिल के दौरे से मौत हुई थी।

लिथियम के बाद अब भारत में मिला 'सोने का भंडार'

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगा घमासान मैच

मार्च के पहले दिन ही आम जनता की जेब पर पड़ा प्रभाव, महंगे हो गए LPG के दाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -