मार्च के पहले दिन ही आम जनता की जेब पर पड़ा प्रभाव, महंगे हो गए LPG के दाम
मार्च के पहले दिन ही आम जनता की जेब पर पड़ा प्रभाव, महंगे हो गए LPG के दाम
Share:

मार्च के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका लग चुका है. माह के पहले दिन ही घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए. अब दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो चुका है. होली से पहले इसे बड़ा झटका कहा जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ चुके हैं. वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये की वृद्धि कर दी है. दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपये का मिलने वाला है. जबकि घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया. बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो चुके है. 

कहां कितने का मिलेगा घरेलू सिलेंडर?: कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा.

दिल्ली से कोलकाता तक महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, कहां कितनी बढ़ीं कीमतें? 

शहर         पुरानी दर              नई कीमत

दिल्ली         1053                 1103

मुंबई          1052.50           1102.5

कोलकाता    1079                1129

चेन्नई           1068.50          1118.5 

कहां कितने का मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

शहर           पुरानी दर                   नई कीमत

दिल्ली           1769                       2119.5

मुंबई             1721                      2071.5

कोलकाता      1870                     2221.5 

चेन्नई              1917                    2268

'...धर्म के लोग पानी न पिएं', अन्नपूर्णा धाम मंदिर में लगे विवादास्पद पोस्टर

एक्सीडेंट करवाने के बाद भी नहीं मरी पत्नी तो पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पुलिस भी रह गई दंग

कचरा फेंका तो नगर निगम खिंचेगी फोटो स्वच्छता को लेकर गंभीर हुई निगम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -