उग्र हुई भीड़, बलात्कारी का हुआ यह हश्र...
उग्र हुई भीड़, बलात्कारी का हुआ यह हश्र...
Share:

ब्रिटेन : पूर्वी अर्जेंटीना के सौन मिगुल क्षेत्र में एक दिलदहला देने वाली घटना हो गई। दरअसल यहां पर भीड़ ने उग्र रूप ले लिया। यहां पर एक लड़के को एक बच्ची के साथ बलात्कार करते हुए लोगों ने देख लिया। फिर क्या था लोगों ने इस लड़के को पकड़ा। इसे नग्न कर दिया गया और फिर बाहर बांध दिया गया। इसके बाद राह से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति ने उसे कोसा।

दूसरी ओर इस लड़के के हाथ बांध दिए और समूचे क्षेत्र में नग्न कर परेड निकाली गई। बाद में इस व्यक्ति को महिला पुलिसकर्मी के सुपुर्द कर दिया गया। इस लड़के के हाथ में हथकड़ी लगा दी गई। लोग इस लड़के के खिलाफ अपमानजनक बोल रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे।

वहीं, एक महिला ने कहा कि इस गिरे हुए इंसान को कार के पीछे बांध दो। घटना पूर्वी अर्जेन्‍टीना के सौन मिगुल के बाहरी इलाके की है। इन घटना की तस्वीरों को सोशल मीडिया में अपलोड किया गया है।।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -