2000 करोड़ के ड्रग्स रैकेट में ममता कुलकर्णी का नाम...
2000 करोड़ के ड्रग्स रैकेट में ममता कुलकर्णी का नाम...
Share:

चर्चा है कि मुंबई के ठाणे पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने अपने एक महत्वपूर्ण खुलासे के तहत कहा है कि 80-90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पर 2000 करोड़ के ड्रग्स रैकेट में शामिल होने का आरोप लगा है। गवाहों ने ममता कुलकर्णी का नाम लिया है. उनके साथ उनके पति विक्की गोस्वामी का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने बताया कि केन्या में आठ जनवरी को ड्रग्स तस्करों की बैठक हुई थी, जिसमें ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी भी शामिल थे। 

खबरों की मानें तो इन दोनों ही ड्रग्स तस्करों को पुलिस ने केन्या में गिरफ्तार भी किया है। यूनाइटेड स्टेट ड्रग इनफोर्समेंट एजेंसी (डीईए) और मोम्बासा पुलिस ने बीते रविवार को ही दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इन दोनों के अलावा अन्य दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। चार लोगों में से जो सबसे बड़ा नाम है वो बकताश अकाशा का है।

अकाशा केन्या का सबसे बदनाम ड्रग्स माफिया है। कोर्ट ने विक्की को अकाशा का अहम सहयोगी बताया है। मोम्बासा में पुलिस ममता व उनके पति विक्की से गहन पूछताछ कर रही है। फिलहाल केन्या पुलिस और डीईए ने ममता व विक्की के खिलाफ किसी प्रकार का दोषारोपण नहीं किया है।ममता पिछले एक दशक से बॉलीवुड से दूर है और कुछ समय दुबई में रहने के बाद से वो नैरोबा में रहा रही है। कहा जाता है कि उन्होने इस्लाम स्वीकार लिया है। उन्होने अध्यात्म पर ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन नाम की किताब भी लिखी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -