ममता कुलकर्णी को उनके जन्मदिन की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं
ममता कुलकर्णी को उनके जन्मदिन की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं
Share:

बाॅलीवुड के 90 के दशक में हाॅट और ब्यूटी हीरोइनों में से एक ममता मुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुम्बई में एक मराठी परिवार में हुआ था। ममता मुलकर्णी को बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने 90 के दशक में अपने बोल्ड अभिनय से दर्शकों के दिलो पर खास पहचान बनाई। 

ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म तिरंगा से की। राजकुमार और नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने छोटी सी भूमिका निभाई थी। कुलकर्णी ने इसके बाद वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म आशिक आवारा से अपने करियर की उनकी हिट फिल्म साबित हुई। और 1993 में ही ममता कुलकर्णी ने स्टारडस्ट पत्रिका के लिए टाॅपलेस होकर फोटो खिचवाया था जिससे वह काफी विवादों में भी चल रही थी।

इस फिल्म में ममता कुलकर्णी की जोड़ी सैफ अली खान के साथ पसंद की गई। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने वक्त हमारा है और क्रांतिवीर जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म करण-अर्जुन ममता कुलकर्णी के करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने सलमान खान के अपोजिट काम किया। सलमान खान और ममता कुलकर्णी की जोड़ी दर्शको को बेहद पसंद आई। पुर्नजन्म पर आधारित यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 1995 में ही ममता कुलकर्णी एक और हिट फिल्म बाजी प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने आमिर खान के साथ काम किया था। इसी वर्ष प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म सबसे बड़ा खिलाड़ी में ममता कुलकर्णी और अक्षय कुमार की जोड़ी को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। वर्ष 1996 में प्रदर्शित राजकुमार संतोषी की फिल्म घातक में ममता कुलकर्णी ने कैमियो रोल किया। इस फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत श्कोई जाये तो ले आएश् दर्शको के बीच काफी पसंद किया गया। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने नसीबएचाइना गेटएछुपा रूस्तम एकिला जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया। ममता कुलकर्णी इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नही है।

1997 तक विवादों ने ममता कुलकर्णी का पीछा नहीं छोड़ा और बिहार के एक विधायक जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार से लिप्त था इसके साथ ममता कुलकर्णी को भी भ्रष्टचार में लिप्त पाया गया। हालाकी इन्होने इस बात से साफ मना कर दिया था। और इसके बाद से ही ममता को बाॅलीवुड में नहीं देखा गया। कुछ समय पहले ममता कुलकर्णी को न्यूयाॅर्क में देखा गया था। ममता कुलकर्णी बेहद ही सुन्दर और एक खुबसूरत अदाकारा थीं। इन्ही सब चीजों को  देखते हुए ममता को फिल्मों में एक दूसरा मौका दोबारा मिलना चहिए था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -