CAA पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोली- 'मैं अपनी जान देने के लिए भी तैयार लेकिन...'
CAA पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोली- 'मैं अपनी जान देने के लिए भी तैयार लेकिन...'
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर नागरिक संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ममता ने कहा, उन्होंने (BJP) खास तौर पर कल का दिन चुना है, क्योंकि आज से रमजान आरम्भ हो गया है। उन्होंने कहा, इस CAA का सीधा संबंध NRC से है, ये मत भूलिए। यह कानून NRC से संबंधित है। ममता ने कहा, हम पश्चिम बंगाल में NRC, डिटेंशन कैंप की अनुमति नहीं देंगे। हम किसी को भी बंगाल में लोगों के अधिकार छीनने की अनुमति नहीं देंगे। इसके लिए मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं। मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां उत्तर 24 परगना के हाबड़ा में सरकारी समारोह को संबोधित कर रही थीं। 

ममता ने कहा, भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में अशांति का खेल खेलने का प्रयास कर रही है। मुझे यह बात आपको स्पष्ट करनी है। यह भारत की धर्मनिरपेक्षता की जड़ों पर सीधा हमला है। CAA का नियम भी स्पष्ट नहीं हैं। NRC के नाम पर उन्होंने (भाजपा सरकार) 13 लाख बंगालियों को बाहर कर दिया है। उनमें से कई ने खुदखुशी कर ली है। मुख्यमंत्री ममता ने कहा, आप मुझे बताएं आपके पास आधार कार्ड है या नहीं। आपके पास प्रॉपर्टी की दुकानें हैं या नहीं। जैसे ही आप आवेदन करेंगे, आपको अवैध नागरिक घोषित कर दिया जाएगा। पहले DM कार्ड जारी करते थे, अब यह काम भाजपा के हाथ में चला गया है। एक वोट के लिए आप सब कुछ खो देंगे। तुम सब कुछ खो दोगे। 

ममता का कहना था कि आप वोट डाल पाएंगे या नहीं, यह भी सवाल में है। उत्तर पूर्व के लोग मुस्लिम एवं हिंदू रो रहे हैं। क्योंकि 13 लाख बंगाली हिंदुओं को बाहर कर दिया गया। आपने मतुआ समुदाय का आधार कार्ड क्यों मान्य किया था? उन्होंने आधार कार्ड ले लिया है। अब बताया जा रहा है कि तुम्हें जन्म प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा। मेरे पास अपना जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। कई लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। तो यह केवल धोखाधड़ी है। जो जश्न मना रहे हैं, कृपया कानून पर गौर करें। क्योंकि यह बहुत खतरनाक है। बहुत कम लोगों को इसका पता है। जिन लोगों को नागरिकता नहीं मिलेगी, उन्हें डिटेंशन कैंप में भेज दिया जाएगा। मैं किसी भी डिटेंशन कैंप की अनुमति नहीं दूंगी। मैं अन्य प्रदेशों से भी इस पर विचार करने के लिए कहूंगी।

ममता ने कहा, जैसे ही नोटिफाई करेंगे, आप अवैध हो जाएंगे तथा आपकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। सब कुछ पूरी तरह से धोखाधड़ी है। आप जानते हैं कि कितने चर्च जलाए गए हैं। मणिपुर में कई महिलाओं को नग्न कर दिया गया। तब भाजपा नेता कहां थे? आगे ममता ने कहा, क्या आपने कभी धर्म के आधार पर नागरिकता के बारे में सुना है? यह मानवता का अपमान है। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं अपने प्रदेश में किसी को किसी का अधिकार नहीं लेने दूंगी। मैं NRC की इजाजत नहीं दूंगी। मैंने कानूनी राय ले ली है। CAA एवं नियम कई कारणों से सवालों में हैं। अप्रवासियों को यह घोषित करना होगा कि वे अवैध हैं। जो लोग 31 दिसंबर 2014 के पश्चात् आए हैं उन्हें NRC का सामना करना पड़ेगा, यह मुसलमानों पर भी लागू होता है। आपकी संपत्ति जब्त कर ली जायेगी। वे मीटिंग में बोलेंगे कि कुछ नहीं लेंगे, मगर बाद में आप पाएंगे कि आपके पास कुछ भी नहीं है। मौलिक अधिकारों के तहत CAA असंवैधानिक है।

ममता ने कहा, जातिगत आरक्षण पर कोई स्पष्टता नहीं है। ऐसी कोई स्थिति नहीं है तो क्या आपको कास्ट सर्टिफिकेट मिल पाएगा? ईसाई, मुसलमानों एवं बंगाली को बाहर करने के लिए यह नाटक किया। हम सभी नागरिक हैं। क्या आप वोट देंगे? क्या आप कॉलेज जाते हैं। क्या आपको जाति प्रमाण पत्र मिला? याद रखें यदि आपको अवैध आप्रवासी बोला जाएगा तो आपकी स्थिति क्या होगी।

कौन है नायब सैनी? जो होंगे हरियाणा के नए CM

स्कूल में छात्र ने की नकल तो वाइस प्रिंसिपल ने पैरेंट्स को बुलाने का कहा, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

हिन्दू लड़की से शादी की तो मोहल्ले वाले करने लगे परेशान, रमजान से पहले साजिद ने छोड़ा मुस्लिम धर्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -