फिर एक बार तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई ममता बनर्जी, निर्विरोध हुआ निर्वाचन
फिर एक बार तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई ममता बनर्जी, निर्विरोध हुआ निर्वाचन
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) का अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने जानकारी देते हुए बताया है कि ममता बनर्जी को निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। बता दें कि TMC में पांच वर्षों बाद संगठनात्मक चुनाव कराए गए थे।

पार्टी से संबंधित सूत्रों का कहना है कि अब ममता बनर्जी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विस्तार का रोड मैप पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखेंगी।तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पार्टी के संगठनात्मक चुनाव कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किए गए थे। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर अन्य सभी सियासी दलों को आमंत्रित किया गया था। बता दें कि 1998 में कांग्रेस से अलग होने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी अस्तित्व में आई थी। 

2001 और 2006 में बंगाल विधानसभा चुनाव में शिकस्त झेलने के बाद 2011 में पार्टी राज्य की सत्ता में आई। इसके बाद से यह पार्टी लगातार राज्य के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर रही है। गत वर्ष मई में हुए विधानसभा चुनाव में 294 सीटों में से 213 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद यह पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आई थी। 

कभी सिंगर तो कभी नेता कुछ ऐसा था मनोज तिवारी शुरूआती करियर

केजरीवाल बोले- पंजाब में बनना चाहिए धर्मान्तरण विरोधी कानून, दिल्ली में इसी मुद्दे पर चुप्पी

सिद्धू ने 6 महीने से खुद नहीं भरा 4 लाख का बिजली बिल, पंजाब में फ्री बिजली का वादा कर रही कांग्रेस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -