माली में आतंकी हमला : तीन लोगो की मौत
माली में आतंकी हमला : तीन लोगो की मौत
Share:

लंदन : कल संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षको का एक शिविर आतंकवादी हमलों का शिकार हो गया। आतंकवादियों ने शिविर पर राकेट लान्चरों की मदद से जोरदार हमले किए जिसमें गिनी के दो शांति रक्षकों समेंत एक नागरिक की मौके पर ही मौत हो गयी। हाल ही आतंकवादियों ने राजधानी में एक होटल में जोरदार हमला किया था। जिसमें 19 लोगो की मौत हो गयी थी। आतंकवादियों ने इस दौरान कुछ लोंगो को बंधक भी बना लिया। हमले के बाद माली मेें दहशत का माहौल है।

संयुक्त राष्ट्र विश्वशांति के लिए प्रतिबध्द है और इसी कढ़ी में उसने साल 2014 में माली के लिए शांति अभियान के लिए हरी झंडी दे दी थी। इसके पहले माली में इस्लामी स्टेट के खिलाफ फा्रंस द्वारा एक सैन्य अभियान चलाया गया था। जिसमें कई एयरक्राफ्ट और आधुनिक हथियारों की मदद ली गयी थी।

प्राप्त सुत्रों के अनुसार अमेरिका द्वारा माली में कई देशों के संयुक्त सहयोग द्वारा शांति बहाल करने के लिए एक सैना बनाई गई है। इस सैना में अफ्रिकी देशों का भी एक भारी जत्था शामिल हुआ है। कई देशों द्वारा इस अभियान का विरोध भी किया गया था इस संबंध में उनका तर्क था कि बिना किसी शांति वार्ता के किसी भी सैन्य अभियान को चलाना उचित नहीं है।

हाल ही में संपन्न हुए शांति अभियान में सबसे ज्यादा मौते माली में हुई। जिसमें 56 लोग मारे गए तथा कई लोग गंभीर रूप से धायल हुए। हमले के पिछे आईएस का हाथ होने की संभावना दर्शायी जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -