सीनियर गर्ल्स स्कूल में केवल 50 की उम्र के पार वाले ही शिक्षक पढ़ाएंगे
सीनियर गर्ल्स स्कूल में केवल 50 की उम्र के पार वाले ही शिक्षक पढ़ाएंगे
Share:

गुरुग्राम : हरियाणा सरकार ने तय किया है कि सीनियर गर्ल्स स्कूल में केवल 50 की उम्र की पार वाले शिक्षक ही पढाएंगे। हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा ने नई शिक्षक ट्रांसफर नीति की घोषणा करते हुए ये बातें कही। इसके तहत जितने भी 50 साल के पार वाले शिक्षक है, उन्हें सीनियर गर्ल्स स्कूल में भेजा जाएगा।

हरियाणा सरकार की इस नई नीति के अनुसार, टीचरों की उम्र 30 जून 2016 तक कम से कम 50 वर्ष होनी चाहिए। यह पॉलिसी 2016-2017 सत्र से लागू होगी। इस नीति के खिलाफ कई स्वरें भी बुलंद होने लगी है। गुड़गांव के एक प्राइवेट स्कूल कीटीचर रुपा सिन्हा ने इसकी निंदा की।

उनका कहना है कि 50 साल से अधिक के उम्र वाले टीचरों को सीनियर गर्ल्स स्कूल में भेजना शिक्षाविदों के लिए आश्चर्य की बात है क्योंकि इस नई पॉलिसी से छात्राएं केवल एक ही उम्र के शिक्षकों के विचारों और उनके अनुभवों को समझ पाएंगी। रुपा का मानना है कि इससे छात्राएं केवल पुरानी बातों को ही सीख पाएंगी।

सरकारी व निजी स्कूलों में युवा टीचरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में छात्राएं नए विचारों से अवगत नहीं हो पाएंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -