'मुस्लिमों को फ्रांस के लोगों की हत्या करने का पूरा हक'... मलेशिया के पूर्व पीएम के बिगड़े बोल
'मुस्लिमों को फ्रांस के लोगों की हत्या करने का पूरा हक'... मलेशिया के पूर्व पीएम के बिगड़े बोल
Share:

कुआलालम्पुर: फ्रांस के नीस शहर में हुए आतंकी हमले की हर तरफ निंदा हो रही है। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य जख्मी हो गए थे। इस हमले को लेकर पूरे फ्रांस में आक्रोश व्याप्त है। इस बीच मलेशिया के पूर्व पीएम महातिर मोहम्मद ने ऐसा बयान दिया है, जिससे पूरी दुनिया में हंगामा मच सकता है।

महातिर मोहम्मद ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए फ्रांस की निंदा की और मुसलमानों के प्रति द्वेष भाव रखने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर 'दूसरों का सम्मान कीजिए' नाम से एक ब्लॉग पोस्ट किया। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि, 'मुस्लिमों को गुस्सा करने का और लाखों फ्रांसीसी लोगों को मारने का पूरा अधिकार है।' महातिर ने 18 साल के युवक द्वारा कक्षा में पैगंबर के कार्टून दिखाने पर फ्रांसीसी शिक्षक सैमुअल पैटी की हत्या की घटना का भी उल्लेख किया। यही नहीं महातिर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को असभ्य करार दिया।

उन्होंने मैक्रों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी धर्म का अपमान करने वाले एक शिक्षक के क़त्ल पर पूरे इस्लाम को दोषी ठहराना सही नहीं है। ऐसा नहीं लगता कि मैक्रों सभ्य हैं। जब आप एक आक्रोशित व्यक्ति के गलत काम का ठीकरा सारे मुसलमानों पर फोड़ते हैं और उन्हें दोषी ठहराते हैं, तो मुसलमानों को भी फ्रेंच लोगों को सजा देने का अधिकार है। सिर्फ फ्रांस के सामानों का बहिष्कार करना इसका उचित दण्ड नहीं होगा।

'इस्लामिक आतंकवाद को रोकना बेहद जरुरी...' फ्रांस में हुए हमलों पर ट्रम्प का बयान

ट्रम्प के अधिकारियों ने अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में ग्रे वुल्फ सुरक्षा को किया समाप्त

फ़्रांस के नाइस शहर में सिरफिरे ने चाक़ू से महिला पर किया हमला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -