जन्मदिन पर घर में लटका मिला मशहूर अभिनेत्री का शव, पति हिरासत में
जन्मदिन पर घर में लटका मिला मशहूर अभिनेत्री का शव, पति हिरासत में
Share:

केरल पुलिस ने एक मॉडल और अभिनेत्री की मौत के बाद बीते शुक्रवार को मृतका के 31 वर्षीय पति को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि बृहस्पतिवार रात को 20 वर्षीय शहाना का शव उसके घर पर लटका हुआ मिला था। जी हाँ और इसके अलावा पुलिस ने कहा, "हमें बृहस्पतिवार रात को घटना की जानकारी मिली। हमने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत एक मामला दर्ज किया है।"

इसी के साथ इस मामले में पुलिस ने आरोपी सज्जाद को हिरासत में लिया है, जिसपर शहाना के परिवार ने हमले और हत्या समेत अन्य आरोप लगाए हैं। जी दरअसल हाल ही में शहाना की मां ने मीडिया से कहा कि सज्जाद उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। इसी के साथ सहायक पुलिस आयुक्त ने संवाददाताओं से कहा, "हमें जानकारी मिली है कि उनके बीच किसी चेक को लेकर झगड़ा हुआ, जो शहाना को मॉडलिंग के लिए मिला था। सज्जाद का कहना है कि उसकी पत्नी ने खुद को खिड़की से लटका लिया। हम इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या ऐसा करने से मौत हो सकती है।"

आप सभी को बता दें कि अभिनेत्री शहाना खूब पॉपुलर रहीं हैं और उन्हें कई लोगों का प्यार मिला है। हालाँकि अब अचानक अभिनेत्री शहाना के मौत की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है और अब लोग इसकी वजह जानने के लिए पुलिस को जल्द से जल्द सब कुछ खोजने के बारे में कह रहे हैं। हालाँकि अभी जांच जारी है और जल्द सब सामने आ जाएगा।

आखिर क्यों अपनी बीवी-बच्चों से दूर हैं संजय दत्त, खुद किया खुलासा

पूजा हेगड़े को मिला सलमान का ब्रेसलेट, जानिए आखिर क्या है माजरा?

कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या पर अनुपम खेर का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -