सबके सामने मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के पेट में मारी कुहनी, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO
सबके सामने मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के पेट में मारी कुहनी, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सोमवार को Tennis Premier League सीजन 5 के ऑक्शन में स्पॉट किए गए। अर्जुन कपूर एवं मलाइका अरोड़ा के अलावा भी इस इवेंट में कई स्टार्स सम्मिलित हुए थे। सोशल मीडिया पर इसी इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ फोटोज खिंचवा रहे हैं। दोनों के साथ फ्रेम में सोनाली बेंद्रे और सानिया मिर्जा भी दिखाई दे रही हैं।

वीडियो की शुरुआत होती है जब कोई सानिया मिर्जा से अपनी पोजिशन बदलने को बोलता है तथा सेलेब्रिटीज के साथ फोटोज खिंचवाने के लिए अर्जुन कपूर फ्रेम में आते हैं। सानिया मिर्जा मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी पोजिशन बदलती हैं तथा इसके बाद अर्जुन कपूर जाकर मलाइका अरोड़ा के पीछे खड़े हो जाते हैं। अर्जुन कपूर पेपराजी को टॉन्ट मारते हुए बोलते हैं, "पता है तुम लोगों के लिए यह फोटो अच्छा है।" अर्जुन कपूर के यह बोलते ही मलाइका अरोड़ा धीरे से उनके पेट में कुहनी मारती हैं। यह पल कैमरे में कैद हो जाता है। बता दें कि इवेंट में अर्जुन कपूर जहां पर्पल जर्सी और ब्लैक जींस पहने दिखाई दिए थे, वहीं मलाइका अरोड़ा ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस पहने दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए पेपराजी ने कैप्शन में लिखा, "दोनों प्यार में पड़े टीन कपल्स की तरह हैं।" यह वीडियो इसलिए भी ख़बरों में बना हुआ है क्योंकि बीते दिनों अर्जुन कपूर की एक पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा का लाइक या कमेंट नहीं आया था। ऐसे में लोगों ने यह चर्चा करना शुरू कर दिया कि क्या अर्जुन-मलाइका के बीच सब ठीक है, या दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। वही अब ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

ऐश्वर्या राय की कातिलाना अदाओं ने एक बार किया फैंस को घायल, दिल थामकर देंखे ये VIDEO

तो इस कारण हुई थी श्रीदेवी की मौत! 5 साल बाद बोनी कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

'स्त्री' में श्रद्धा कपूर के कैरेक्टर का कोई नाम नहीं था

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -