मलाइका संग अर्जुन के रिश्ते की खुली पोल
मलाइका संग अर्जुन के रिश्ते की खुली पोल
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा के बीच अफेयर की खबरें आम थीं। इन दोनों के बीच पनप रहे प्यार को हर जगह देखा जा सकता था। ऐसी खबरें थीं कि दोनों एक—दूसरे को  बेइंतहा प्यार करते हैं, लेकिन बोनी कपूर और सलमान खान की नाराजगी के बाद दोनों ने अपने इस रिश्ते को नकार दिया था और एक—दूसरे के साथ नजर भी नहीं आ रहे थे। इसके बाद कहा जाने लगा था कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है, लेकिन अब इस कपल ने ऐसी हरकत कर दी कि इनके रिश्ते की पोल खुल गई। 

खबरों के अनुसार, एक बार फिर मलाइका और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इन ​दोनों ने  एक—दूसरे की फोटो को इंस्टाग्राम पर लाइक किया है। इससे लोगों को अब पता चल गया है कि दोनों के बीच कुछ भी खत्म नहीं हुआ है और वह अब भी साथ हैं। ऐसी खबरें हैं कि अर्जुन ने अपने पिता बोनी कपूर की नाराजगी के बावजूद मलाइका से रिश्ता नहीं तोड़ा है, बल्कि अब भी वह उनके प्यार की गिरफ्त में हैं। वहीं मलाइका का अरबाज खान से तलाक हो गया है और अर्जुन को डेट कर रही हैं। ऐसी खबरें हैं कि अर्जुन से रिश्ते की वजह से ही अरबाज से मलाइका का तलाक हुआ है और सल्लू मियां इसी बात को लेकर नाराज हैं। यह कपल एक—दूसरे के प्यार में इस कदर डूबा हुआ है कि उन्हें किसी की नाराजगी से कोई फर्क नहीं पड़ता। 

बता दें कि सलमान खान अर्जुन से इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने बोनी कपूर की कोई भी फिल्म साइन नहीं की है और वे अर्जुन से बात भी नहीं करते। अर्जुन ने मलाइका की फोटो लाइक कर सबको बता दिया है कि उन्हें इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ा है और वह आज भी मलाइका को बहुत प्यार करते हैं। 

अर्जुन बोले श्रीदेवी की मौत के बाद ऐसा है परिवार का माहौल

पति से अलग होते ही बोल्ड हुई सलमान खान की भाभी

अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में हॉट और बोल्ड नजर आई मलाइका अरोरा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -