आज है मकर संक्रांति, इन मन्त्रों से करें सूर्य देवता को खुश
आज है मकर संक्रांति, इन मन्त्रों से करें सूर्य देवता को खुश
Share:

आज मकर संक्रांति का पर्व है। ऐसे में यह पर्व सूर्य देवता को समर्पित होता है। कहा जाता है इस दिन सूर्य की उपासना करने से बड़े लाभ होते हैं। वैसे इस दिन जातक को तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरकर सूर्य देवता के सम्मुख खड़े होकर दोनों हाथों से लोटे को ऊंचा उठाकर अर्घ्य देना चाहिए। कहा जाता है अर्घ्य के जल में (विशेष रूप से रविवार को) लाल पुष्प, अक्षत, कुंमकुंम डालने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। वैसे सूर्य देवता को अर्घ्य देते समय कई मन्त्रों का जाप करना उचित होता है लेकिन आप अगर उस दौरान जाप न कर पाएं तो आपको शाम के समय इन मन्त्रों का जाप जरू करना चाहिए। आइए बताते हैं। 

एहि सूर्य! सहस्त्रांशो! तेजो राशे! जगत्पते!
अनुकम्प्यं मां भक्त्या गृहाणार्घ्य दिवाकर!

कहा जाता है इन मंत्रों के आह्वान में भी दिव्य शक्ति विद्यमान है, और इन मन्त्रों का जाप कर आप भगवान सूर्य को खुश कर उनकी कृपा पा सकते है।

* ॐ आरोग्य प्रदायकाय सूर्याय नमः।

* ॐ हीं हीं सूर्याय नमः।
* ॐ आदित्याय नमः।

* ॐ घ्रणि सूर्याय नमः।

कहा जाता है सूर्य नमस्कार एवं सूर्योपासना द्वारा शरीर को स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और खुशहाल बनाया जा सकता है तथा विशेष लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है।

आज 8:30 से शुरू हो चुका है पुण्य काल मुहूर्त, जानिए कब होगा खत्म

तमिलनाडु में चुनावी दंगल शुरू, जल्लिकट्टु में शामिल होंगे राहुल तो पोंगल मनाएंगे नड्डा

जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक होती हैं तो शादी की उम्र 21 साल क्यों: कांग्रेस नेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -