मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें दान और पहने कपड़े, मिलेगा बड़ा लाभ
मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें दान और पहने कपड़े, मिलेगा बड़ा लाभ
Share:

हर साल मनाया जाने वाला मकर संक्रांति का पर्व इस साल 14 जनवरी को मनाया जाने वाला है। इस दिन जरूरतमंदों को दान देना चाहिए और इसी के साथ पवित्र नदी में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इसके अलावा इस दिन पितृों के निमित्त भी जलदान करना चाहिए। हालाँकि इस दिन अगर आप राशि अनुसार उपाय यानी दान करेंगे तो आपकी सोई हुई किस्मत जाग उठेगी और आपको बड़े लाभ होंगे।

मेष राशि: मकर संक्रांति पर जोखिम भरे काम टालने का प्रयास करें। इसी के साथ इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनें और मच्छरदानी, तिल का दान करें।

वृषभ राशि: मकर संक्रांति के सिन आप अति उत्साह से बचें। सफेद कपड़े पहनें और जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, तिल का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि: मकर संक्रांति के दिन आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं, धैर्य बनाए रखें। सफेद वस्त्र पहनें और काले तिल व मच्छरदानी का दान करें।

कर्क राशि: मकर संक्राति पर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। आज आप केसरिया रंग के कपड़े धारण करें। तिल, साबूदाने और ऊन का दान करें।

सिंह राशि: संतोष बनाए रखे। पीले वस्त्र धारण करें। तिल, कंबल, मच्छरदानी अपनी सक्षमतानुसार दान करें।

कन्या राशि: मकर संक्रांति के दिन परिवार में किसी सदस्य से वाद-विवाद न करें। नीले कपड़े पहनें। क्षमता अनुसार तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।

तुला राशि: मकर संक्रांति के दिन सावधान रहें। संक्रांति पर सफेद कपड़े पहनें। तेल, रुई, वस्त्र, राई व मच्छरदानी दान करें।

वृश्चिक राशि: मकर संक्रांति के दिन व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। लाल वस्त्र धारण करें। कंबल, ऊनी वस्त्र किसी जरुरतमंद को दान करें।

धनु राशि: मकर संक्रांति के दिन पूजा-पाठ करते समय एकाग्रता बनाए रखें। पीले या केसरी वस्त्र धारण करें। तिल, चने की दाल का दान करें।

मकर राशि: मकर संक्रांति के दिन किसी भी तरह का गलत काम न करें। शुभ समाचार मिल सकते हैं। नीले या आसमानी कलर के वस्त्र धारण करें। तेल, तिल, कंबल, पुस्तक का दान करें।

कुंभ राशि: मकर संक्रांति के दिन अनजानों पर विश्वास न करें। नीले या काले वस्त्र धारण करें। तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी, अन्न का दान करें।

मीन राशि: मकर संक्रांति के दिन नए लोगों से बात करते समय शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। पीले या गुलाबी वस्त्र धारण करना चाहिए। तिल, चना, साबूदाना, कंबल, मच्छरदानी दान करें।

इन 3 राशिवालों के लिए बहुत शुभ फल लाया है मकर संक्रांति का खास संयोग

आखिर क्यों मकर संक्रांति पर किया जाता है गंगासागर में स्नान, जानिए कथा

मकर संक्रांति पर इन चीजों के दान से बदल जाएगी आपकी किस्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -