इन 3 राशिवालों के लिए बहुत शुभ फल लाया है मकर संक्रांति का खास संयोग
इन 3 राशिवालों के लिए बहुत शुभ फल लाया है मकर संक्रांति का खास संयोग
Share:

ज्योतिष शास्त्र की माने तो मकर शनि के स्वामित्व की राशि है और वर्तमान में शनि स्वयं इस ग्रह में स्थित है। आप सभी को बता दें कि आने वाले दिनों में यानी 14 जनवरी को जब सूर्य मकर में प्रवेश करेंगे तो सूर्य और शनि की युति बनेगी। ऐसे में इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। आपको बता दें कि मकर संक्रांति पर सूर्य और शनि का एक ही राशि में होना दुर्लभ संयोग है। जी हाँ और इससे पहले ये संयोग 1993 में हुआ था। उस समय भी मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) के समय सूर्य और शनि मकर राशि में स्थित थे। आप सभी को बता दें कि सूर्य और शनि की युति का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। अब आज हम आपको बता रहे हैं कि किन राशि वालों को इसका शुभ फल प्राप्त होगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को सूर्य और शनि की युति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। इस राशिवालों के लिए करियर की नई संभावनाएं सामने आएंगी। इसी के साथ आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव ही हैं, इस वजह से जो भी कार्य करेंगे उसकी सराहना होगी। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में भी वृद्धि की संभावना है।

धनु राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह गुरु ग्रह हैं और चूंकि सूर्य और गुरु मित्र ग्रह हैं तो इस सूर्य-शनि की युति का शुभ फल धनु राशि को भी प्राप्त होगा। जी दरअसल धनु राशि के लोगों को इसका भौतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। इस राशिवालों को अचानक से कुछ धन मिलेगा। इसके अलावा इस राशि के लोगों को आर्थिक रूप से तरक्की प्राप्त होगी। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय इसके लिए बहुत शुभ है।

मीन राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह भी गुरु हैं और इस वजह से मित्र ग्रह होने कारण यहां भी यह युति आर्थिक लाभ प्रदान करेगी। आपको बता दें कि इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। केवल यही नहीं अगर मीन राशि के लोगों की रुचि राजनीति में है तो ऐसे आपको राजनीति में कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। इसके अलावा आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

मकर संक्राति से पहले तैयार कर लें ड्राई फ्रूट्स की चिक्की

मकर संक्रांति के दिन ही भीष्म पितामह ने त्यागी थी देह

मकर संक्रांति पर इन चीजों के दान से बदल जाएगी आपकी किस्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -