UP में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर नेहा जैन समेत बदले गए 9 जिलाधिकारी
UP में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर नेहा जैन समेत बदले गए 9 जिलाधिकारी
Share:

लखनऊ: यूपी में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 11 IAS अधिकारीयों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के तहत 9 जिलों के जिला अधिकारी भी बदले गए हैं। अंकित अग्रवाल को रामपुर का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, आलोक सिंह कानपुर देहात के कलेक्टर बनाए गए हैं। प्रेम रंजन को एटा का कलेक्टर तो वहीं अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर का कलेक्टर बनाया गया है। संतकबीरनगर का कलेक्टर महेंद्र सिंह तंवर तो बिजनौर का कलेक्टर रविंद्र कुमार मंदार को बनाया गाय है।

उमेश मिश्रा कुशीनगर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं तो वहीं, प्रियंका निरंजन को मिर्जापुर का कलेक्टर बनाया गया है। दिव्या मित्तल बस्ती की कलेक्टर बनाई गई हैं। इस बीच कानपुर देहात की विवादित कलेक्टर नेहा जैन को हटा दिया गया है। अब नेहा विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक होंगी। इससे पहले 30 जुलाई को 14 IPS अधिकारीयों के तबादले किए गए थे। इस क्रम में 10 जिलों के कप्तान बदले गए थे। इसमें बरेली SSP रहे प्रभाकर चौधरी को 32वीं पीएसी लखनऊ भेजा गया था। इसके साथ ही एसपी सीतापुर रहे सुशील चंद्रभान को SSP बरेली बनाया गया था। चक्रेश मिश्रा को सीतापुर के SP पद की जिम्मेदारी दी गई थी। 

वहीं, मिर्जापुर एसपी संतोष मिश्रा को DGP मुख्यालय में एसपी क्राइम की जिम्मेदारी दी गई थी। तब कन्नौज के एसपी कुंअर अनुपम सिंह को SP अमरोहा बनाया गया था। विनीत जायसवाल को चंदौली का SP एवं मिर्जापुर का नया SP अभिनंदन को बनाया गया था। वहीं, मोहम्मद मुस्ताक को एसपी ललितपुर एवं अमित कुमार आनंद को SP कन्नौज की जिम्मेदारी दी गई थी।

यहाँ लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे एशिया कप के सभी मैच, फोन में होना चाहिए ये ऐप

प्रैक्टिस के दौरान कोहली ने पाकिस्तानी ख‍िलाड़ी से पूछा कुछ ऐसा, वायरल हुआ VIDEO

चंद्रयान के बाद अब 'सूर्य नमस्कार' की बारी! आज आदित्य L1 भरेगा 15 लाख किलोमीटर की उड़ान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -