MP में हुआ बड़ा हादसा, 3 की मौत और 10 घायल
MP में हुआ बड़ा हादसा, 3 की मौत और 10 घायल
Share:

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहाँ राईपुरा घाटी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 व्यक्तियों की जान चली गई। इस दुर्घटना में 8 से 10 लोग चोटिल हुए हैं। जिन्हें पुलिस टीम की सहायता से चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

घटना की खबर लगते ही राज्य के मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही दुर्घटना में मृतक लोगों के परिजनों की आर्थिक सहायता करते हुए 4-4 लाख और गंभीर चोटिल व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। इसके अतिरिक्त चोटिल व्यक्तियों के उपचार की उत्तम व्यवस्था के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। 

सीएम डॉ। मोहन यादव की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा गया, छतरपुर जिले के राईपुराघाटी में ट्रैक्टर पलटने से 3 अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को हादसे में मृतक लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए एवं गंभीर चोटिल व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता एवं चोटिल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए हैं। 

BJP में शामिल होने की ख़बरों पर आई शारदा सोलंकी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

सावधान ! मर चुके लोगों का आधार-पैन चुराकर अपना बना रहे अवैध रोहिंग्या, मार रहे भारतीयों का हक

भारत की लडख़ड़ाती पारी को शुभमन गिल ने संभाला, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -