मैहर विधायक त्रिपाठी ने सांसद सिंह को कहा मुझे छेड़ा तो परिणाम ख़राब होंगे
मैहर विधायक त्रिपाठी ने सांसद सिंह को कहा मुझे छेड़ा तो परिणाम ख़राब होंगे
Share:

सतना। शहर में भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी खुले मंच से ही सांसद को नसीहत देते नजर आ रहे हैं। जहां पर विधायक नारायण त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे, तभी सतना सांसद गणेश सिंह ने विधायक के मोबाइल पर फोन कर बात की। जिसके बाद विधायक ने कहा गणेश सिंह अपनी आदत से बाज आ जाएं और मुझे छेड़ा नहीं तो परिणाम बुरे होंगे। आज तक सांसद द्वारा मैहर के लिए कोई भी कार्य नहीं किए गए।

जवाब देते हुए विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि ट्रामासेंटर् मैंने अपने विधायक पद की बलि दे कर स्वस्थ मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा से आग्रह कर के बनवाया है। इसके लिए मैंने फंड इकठ्ठा किया और कड़ी मेहनत के फल स्वरूप आज ये ट्रामा सेंटर बन कर तैयार हुआ है और आज सांसद कहते है की उद्घाटन मंत्री के द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं आज प्रोटोकाल के तहत उद्घाटन कर रहा हूं। ये केंद्र की योजना नहीं है और स्टेट की योजना में अड़ंगा न डालें सांसद। 

विधायक त्रिपाठी का यह अंदाज देख  नगर पालिका अध्यक्ष उद्घाटन के पहले ही वापस हो गए और कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इतने में भी मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी नहीं रुके। उन्होंने  कहा कि वह चार बार से सांसद हैं। वह बताएं कि मैहर के विकास कार्य में उनका क्या योगदान है। उन्होंने कहा जिस मेडिकल कालेज को बार-बार अपनी उपलब्धि बता रहे हैं, वह उपलब्धि किसी दूसरे की नहीं बल्कि पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी की है और उनके साथ में स्वयं मुख्यमंत्री के पास मेडिकल कालेज के लिए गया था।

बंगाल पंचायत चुनाव: अभी मतदान हुआ भी नहीं और जीत गए कई उम्मीदवार, मनने लगा जश्न

मिनी ड्रेस में स्वरा ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप

अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर कबूली अपनी गलती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -