9 जून को है महेश नवमी, इन मन्त्रों के जाप से मिलेगा समस्त पापों से छुटकारा
9 जून को है महेश नवमी, इन मन्त्रों के जाप से मिलेगा समस्त पापों से छुटकारा
Share:

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास की नवमी तिथि को महेश नवमी मनाई जाती है। आप सभी को बता दें कि भगवान शिव को महेश के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में इस दिन शिवजी और माता पार्वती की विधिवत पूजा से शुभ फल की प्राप्ति होती है। जी दरअसल ऐसी मान्यताएं हैं कि भगवान शिव के आशीर्वाद से इसी दिन माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई थी तभी से इस समाज के लोग धूमधाम से महेश नवमी मनाते हैं। आपको बता दें कि महेश नवमी इस साल गुरुवार, 9 जून को मनाई जाएगी। अब हम आपको बताते हैं महेश नवमी की पावन कथा और महादेव के उन अमोक गुप्त मंत्रों के बारे में जिनका इस दिन जाप करने से व्यक्ति को समस्त दुखों पापों से छुटकारा मिल जाता है।

महेश नवमी 2022 पौराणिक कथा- पौराणिक कथाओं के अनुसार, माहेश्वरी समाज के पूर्वज क्षत्रिय वंश के थे। वहीं शिकार के दौरान वे ऋषियों के शाप से ग्रसित हुए। तब इस दिन भगवान शिव ने उन्हें शाप से मुक्त कर उनके पूर्वजों की रक्षा की उन्हें हिंसा छोड़कर अहिंसा का मार्गदर्शन कराया था। महादेव ने अपनी कृपा से इस समाज को अपना नाम भी दिया। उसके बाद से ये समुदाय 'माहेश्वरी' नाम से प्रसिद्ध हुआ। कहते हैं कि भगवान शिव की आज्ञा से ही माहेश्वरी समाज के पूर्वजों ने क्षत्रिय कर्म छोड़कर वैश्य समाज को अपनाया।

महेश नवमी 2022 शिव अमोक मंत्र-
1. ॐ नमः शिवाय।
2. नमो नीलकण्ठाय।
3. ॐ पार्वतीपतये नमः।
4. ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
5. ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।
6. ऊर्ध्व भू फट्।
7. इं क्षं मं औं अं।
8. प्रौं ह्रीं ठः।

9 जून को है गंगा दशहरा, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और शुभ योग

L या U शेप, हर तरह के सोफा को रखते समय इन चीजों का रखें ध्यान

घर के इस कोने में रख दें मोरपंख, तबाह हो जाएगा शत्रु

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -