9 जून को है गंगा दशहरा, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और शुभ योग
9 जून को है गंगा दशहरा, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और शुभ योग
Share:

हिंदू धर्म के मुताबिक, गंगा दशहरा का पर्व बहुत खास होता है। कहा जाता है इसी दिन सभी पापों को हरने वाली मां गंगा (Ganga Dussehra 2022) धरती पर अवतरित हुई थी। इस वजह से हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। जी हाँ और इस दिन लोग गंगा नदी में स्नान करते है दान देते है। इसी के साथ इस त्योहार के कई खास महत्व होते हैं। कहते हैं कि इस दिन गंगा (ganga dussehra 2022 significance) में स्नान करने से 10 तरह के पाप मिट जाते हैं। वहीं पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व रखा जाता है। इसी के साथ ही धन-धान्य प्राप्ति के लिए इस दिन खास पूजा अर्चना भी की जाती है। अब आज हम आपको बताते हैं इस दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त शुभ योग (Ganga Snan Mantra) के बारे में।

गंगा दशहरा 2022 तिथि (Ganga Dussehra 2022 Date)- आपको बता दें कि इस बार गंगा दशहरा 9 जून दिन गुरुवार को है।

गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त- ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 9 जून को सुबह 8 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर 10 जून को 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। जी हाँ और इस बार दशमी तिथि हस्त नक्षत्र में पड़ रही है इस दिन व्यतीपात (ganga dussehra 2022 shubh muhurat ) योग भी है।

गंगा दशहरा का शुभ योग- वहीं ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। जी हाँ और इस बार हस्त नक्षत्र 9 जून को सुबह 4 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ होकर 10 जून को सुबह 4 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा गंगा दशहरा के दिन सुबह से ही रवि योग शुरु हो जाएगा। आपको पता हो रवि योग को दान पुण्य मांगलिक कार्यों के लिहाज से काफी शुभ (ganga dussehra 2022 shubh yog) माना जाता है।

गंगा में लगाएं 10 डुबकी- गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान के समय कम से कम 10 डुबकी लगानी चाहिए। कहा जाता है ये करने से पाप मिटते हैं मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

31 मई से शुरू हो रहा गंगा दशहरा पर्व, घर की सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

वाराणसी में दुखद हादसा, गंगा नदी में नाव पलटी, 6 लोग डूबे, 3 की लाश बरामद

L या U शेप, हर तरह के सोफा को रखते समय इन चीजों का रखें ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -