पत्नी साक्षी संग थिरकते हुए नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, जबरदस्त अवतार में दिंखे माही
पत्नी साक्षी संग थिरकते हुए नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, जबरदस्त अवतार में दिंखे माही
Share:

भारतीय टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों किन्तु अपने प्रशंसकों से वो बिलकुल भी दूर नहीं हुए हैं। हर वक़्त पर सोशल मीडिया के माध्यम से वो अपने प्रशंसकों का एंटरटेनमेंट भी करते रहते हैं। धोनी से अधिक उनकी वाईफ साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर सक्रीय रहती हैं। हाल ही में साक्षी ने कैप्टन कूल के साथ एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में पहले साक्षी अपने मित्रों तथा धोनी के साथ तस्वीर क्लिक करवाती हुई दिखाई दे रही हैं किन्तु जैसे ही उनकी फ्रेंड अलग हटती हैं वह धोनी को पकड़कर डांस करने लगती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

वही साक्षी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत अधिक लाइक किया जा रहा है। लोगों को माही का ये स्टाइल बहुत भा रहा है तथा उनके प्रशंसक इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल ये वीडियो साक्षी की एक फ्रेंड की शादी का है। वुम्पला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी इस विवाह की कई फोटोज साझा की हैं। मुंबई में हुए इस विवाह में महेंद्र सिंह धोनी का स्टाइलिश लुक भी फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 

साथ ही शादी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। इन फोटोज में धोनी गोल्डन रंग के कुर्ते पजामे में दिखाई दे रहे हैं। शादी में साक्षी ने गुलाबी रंग का लहंगा पहन रखा है जिसमें वो बहुत सुन्दर लग रही हैं। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट बढ़ने के साथ-साथ धोनी को सैलरी के रूप में 15 करोड़ रुपए मिले तथा उनकी कमाई 150 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गयी।

आखिर सीधी बस दुर्घटना का असली जिम्मेदार कौन? बस मालिक या परिवहन मंत्रालय

विराट कोहली पर लग सकता है एक मैच का बैन, अंपायर के फैसले पर उठाई थी ऊँगली

नूर अहमद से लेकर नयन दोशी तक, आईपीएल 2021 की नीलामी में सबसे कम उम्र और सबसे उम्रदराज के खिलाड़ी होंगे शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -