IPL 2022: CSK के कप्तान धोनी पहुंचे चेन्नई, करेंगे मेगा ऑक्शन की तैयारी
IPL 2022: CSK के कप्तान धोनी पहुंचे चेन्नई, करेंगे मेगा ऑक्शन की तैयारी
Share:

CSK के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सत्र की योजनाये बनाने के लिए चेन्नई रवाना हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान के रूप में यह धोनी का अंतिम टर्म हो सकता है। इस साल होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए वह एक दमदार तरीका निकालना चाहते हैं। इसी मकसद से वह लगभग दो हफ्ते पहले ही चेन्नई पहुँच चुके है। IPL के अगले सत्र के लिए 12 और 13 फरवरी को मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में होगा। सभी टीमें इस बार शुरुआत से बनाई जाएंगी। इसके चलते सभी टीम्स ने व्यापक अभ्यासकार्य कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी संभवत: नीलामी में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दे कि धोनी ने अभी तक कप्तानी नहीं छोड़ी है और जडेजा को बागडोर थमाने की अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है। उनका कहना है की जब समय आएगा तो पता चल जाएगा। इस समय धोनी ही हमारे कप्तान हैं। अगर वे कप्तानी छोड़ना चाहते हैं तो यह उनका निर्णय होगा। इस समय हमारा फोकस केवल और केवल नीलामी पर है। आपको स्मरण करा दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पिछले सीजन ही चौथी बार ट्रॉफी जीती थी।

अगले सीजन (2022) से दो नए क्लब लखनऊ और अहमदाबाद इस लीग में शामिल  हो जायेंगे। दोनों क्लबों ने 3-3 प्लेयर रिटेन भी कर लिए हैं। नियमानुसार पूर्व की आठ टीमों ने 4-4 खिलाड़ी रखे हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा, मोइन अली और ऋतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया है। आपको बता दें कि IPL की शुरुआत मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल के पहले हफ्ते में हो सकती है।

रवि शास्त्री पर भड़के संजय मांजरेकर, बोले- वो अपना एजेंडा चला रहे...

गोलकीपर श्रीजेश का बड़ा बयान, कहा- "टूर्नामेंट जीतकर पेरिस ओलंपिक..."

एशिया कप हॉकी में इस टीम से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -