छक्का लगाकर मैच फिनिश करने वाले धोनी ने गोल दागकर टीम को जीताया
छक्का लगाकर मैच फिनिश करने वाले धोनी ने गोल दागकर टीम को जीताया
Share:

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान और बेहतरीन फिनिशर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों अपने घर रांची में हैं। क्रिकेट के अलावा उनकी फुटबॉल के प्रति दीवानगी भी जगजाहिर है। फ्री टाइम में धोनी को अक्सर फुटबॉल खेलते हुए देखा जाता है।

हाल ही में अपने दोस्त सुदेश महतो के निमंत्रण पर सिल्ली पहुंचे धोनी ने जमकर फुटबॉल खेला। क्रिकेट में छक्का लगाकर मैच जिताने वाले धौनी ने फुटबॉल में गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई। धौनी को फुटबाल खेलते हुए देखने के लिए उनके कई प्रशंसक मैदान पर मौजूद थे। सिल्ली की टीम से खेल रहे धौनी की टीम में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, पूर्व भारतीय फुटबॉलर अजय सिंह ने भी अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरजंन किया।

पूरे मैच के दौरान स्टेडियम तालियों और शोर से गूंजता रहा। यह मैच सिल्ली ने रांची एकादश को 6-2 से हराकर जीत लिया। रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी अपने दोस्त और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के निमंत्रण पर अक्सर रांची से 40 किलोमीटर की दूरी पर सिल्ली जाते हैं। यहां के फुटबॉल मैदान पर स्थानीय युवाओं के साथ खेल का मजा लेते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -