पापा धोनी को देख गाड़ी साफ़ करने लगी जीवा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पापा धोनी को देख गाड़ी साफ़ करने लगी जीवा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Share:

कानपुर: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने काफी समय बाद सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट अपलोड की है। माही ने गुरुवार को एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमें वह घर पर अपनी कार की सफाई करते दिख रहे हैं, इस काम में उनकी बेटी जीवा भी मदद कर रही हैं। धोनी पानी और साबुन से कार की धुलाई कर रहे थे, वहीं उनके साथ खड़ी नन्हीं जीवा भी हाथ में सफाई का कपड़ा लेकर गाड़ी धोती नज़र आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

इतना ही नहीं जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी एक इंट्रेस्टिंग वीडियो प्रकाश में आया है। इसमें वह पापा धोनी के साथ मस्ती करती नज़र आ रही है। माही सोफे में बैठे हैं तो जीवा उनके कंधे पर बैठकर मस्ती कर रही है। धोनी आंख बंद किए अपनी बेटी को दुलार रहे हैं। बता दें धोनी को जब भी वक़्त मिलता है वह अपनी बेटी के साथ पूरा समय बिताते हैं।

धोनी को हाल ही में रांची के JSCA क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया था। भारत vs साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मुकाबले में भारत ने पारी और 202 रन से जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ विराट सेना ने तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से कब्जा कर लिया था। अंतिम मुकाबला धोनी के होम ग्राउंड रांची में खेला गया, ऐसे में फैंस अपने हीरो एमएस धोनी की एक झलक पाने के लिए बेहद बेताब थे। मैच के दौरान तो माही स्टेडियम में नज़र नहीं आए, लेकिन मैच खत्म होने के बाद धोनी ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में इंट्री जरूर ली।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, भारतीय क्रिकेट कप्तान कोहली के बारे में कुछ ऐसा

ICC Test Rankings: रोहित शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, कोहली ने गंवाए अंक

बेल्जियम की इस पैरालंपियन चैंपियन ने चालीस साल के उम्र में ली इच्छामृत्यु

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -