साहित्य की महाश्वेता देवी का निधन !
साहित्य की महाश्वेता देवी का निधन !
Share:

कोलकाता : लोकप्रिय लेखिका महाश्वेता देवी का निधन हो गया। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर फैल गई। दरअसल महाश्वेता देवी 90 वर्ष की थीं। उन्होंने हजार चैरासी की मां का लेखन किया था। वे एक लेखक थीं और एक समाजसेविका भी थीं। शांतनिकेतन से उन्होंने स्नातक किया था।

अपना अध्ययन उन्होंने बीए - आॅनर्स में किया था। कोलकाता विश्वविद्यालय से एमए करने के बाद उन्होंने शैक्षणिक कार्य भी किया। इतना ही नहीं पत्रकारिता में भी उन्होंने अपना कैरियर बनाया। उन्होंने कई लेख लिखे। साहित्यिकतौर पर भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महाश्वेता देवी का जन्म 14 जनवरी 1926 को उस समय के ईस्ट बंगाल(अब बांग्लादेश) के ढाका शहर में हुआ था। उनके पिता मनीष घटक भी एक कवि और उपन्यासकार थे। उनकी मां भी एक लेखिका और समाजसेविका थीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -